सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड में फरार एक और पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने बौद्ध नगर गुढा से किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 20.08.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना पड़ाव पुलिस को दिनांक 19.08.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पडाव के अप.क्र 591/23 धारा 302,147,148,149,150बी,ताहि 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण विक्रम रावत हत्याकांड में फरार पांच हजार रूपये का इनामी आरोपी राजवीर अपने चचिया ससुर निवासी बौद्ध नगर गुढा के यहां आने वाला है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक (मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा थाना पडाव पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त फरार इनामी आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन* के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए *थाना प्रभारी पडाव निरी0 आलोक सिंह परिहार* के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को बौद्ध नगर गुढा में मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसने पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजवीर उर्फ राजू रावत पिता सरोज रावत उम्र 29 साल निवासी ग्राम बन्हेरी थाना आरौन जिला ग्वालियर हाल निवासी सहराई पुल के पास वुजुर्ग रोड की दफाई डबरा का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति से थाना पडाव के अपराध सदर में गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को थाना पडाव के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। *उक्त पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।* थाना पडाव पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी पडाव निरी0 आलोक सिंह परिहार, उनि0 संतोष भदौरिया, प्र.आर0 सतेन्द्र चौहान, आर. चन्द्रशेखर, आर. रवि यादव आर. चालक राधवेन्द्र राजावत की सराहनीय भूमिका रही।



