दुद्धी में विश्व हिन्दू परिषद स्थापना दिवस पर श्री संकटमोचन मंदिर में हुआ आयोजन

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र ।आज शनिवार को कस्बा स्थित श्री संकटमोचन मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हुई थी। परिषद की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता और एकजुटता लाना, भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों का संरक्षण करना तथा सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना था।
वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने विपरीत परिस्थितियों में धर्म की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया, उसी तरह विहिप ने भी समाज की चुनौतियों के बीच सेवा और समरसता के संकल्प के साथ कार्य प्रारंभ किया। आज यह संगठन एक विशाल वटवृक्ष के रूप में पूरे देश और विदेशों में समाज को जोड़ने का काम कर रहा है।
गौरतलब है कि विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापकों में स्वामी चिन्मयानंद, एस. एस. आपटे और मास्टर तारा सिंह शामिल थे। इसकी नींव 1964 में मुंबई के संदीपनी साधनाशाला में रखी गई थी। उस समय विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए थे। आगे चलकर प्रयागराज कुंभ (1966) में इसका स्वरूप और विस्तारित रूप सामने आया।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने संगठन के प्रमुख उद्देश्यों को दोहराते हुए कहा कि परिषद सदैव हिंदू समाज को मजबूत बनाने, धर्म और अध्यात्म के प्रचार-प्रसार तथा विदेशों में बसे हिंदुओं के साथ तालमेल बढ़ाने के लिए कार्यरत रहेगी।
कार्यक्रम में पीयूष एडवोकेट जिला मंत्री ,
राकेश श्रीवास्तव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ,
संदीप गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष ,
सोनू प्रखंड संयोजक बजरंग दल,
शनि कश्यप ,जितेंद्र चंद्रवंशी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा,सुमित सोनी पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा ,मनीष जायसवाल ,अमरनाथ जायसवाल ,निरंजन अपना दल एस विधानसभा अध्यक्ष, आरएसएस नगर प्रचारक वशिष्ठ जी,ऋषव मिश्रा ,आशुतोष गुप्ता,सुरेंद्र गुप्ता ,रुपेश जौहरी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes