Skip to main content

Aaj Tak24x7

वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई पार्क में हुआ पौधारोपण

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

पेड़ पौधों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान कर उनकी देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी आसपास के लोगों को सौंपी गई
औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों पर जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 24 अगस्त-2025 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में संस्था द्वारा वर्ष-2022 में गोद लिए गए आवास विकास कॉलोनी स्थित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया, कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल को बनाया गया, उनकी देखरेख में बोतल पाम, हरसिंगार, गुड़हल, बेलपत्री, चितवन, पकड़िया, अशोक आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पार्क के आसपास निवास कर रहे लोगों को सौंपी गई, पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने मौजूद लोगों को पेड़ पौधों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की व उन्होंने बताया कि सम व विषम परिस्थितियों में पेड़ पौधे हमें धैर्य के साथ सदैव मुस्कुराने की प्रेरणा देते हैं। अभिभावकों व गुरुजनों को आगे आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव जीवन में पेड़ पौधों के महत्व के व उनके अमूल्य योगदान से संबंधित जानकारी देनी चाहिए, ताकि पेड़ पौधों की उपयोगिता को समझकर पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए अपना यथासंभव योगदान दें, जिससे उनका जीवन निरोग-स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रह सके। संस्थापक ने बताया कि 5100 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 3945 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद पौधों का वितरण किया गया, जबकि पौधारोपण व वितरण अभियान अनवरत जारी हैं। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में “स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ” जन-जागरूकता अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। अभियान में प्रमुख रूप से राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, अनूप बिश्नोई, संजय पोरवाल, देवेंद्र आर्य, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुवे, रामनरेश यादव, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in