Skip to main content

Aaj Tak24x7

देवास में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर एक प्रकरण किया दर्ज

कार्यवाही में रिहायशी मकान से 90.75 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद की गई

देवास 27 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्दशानुसार आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल द्वारा देवास वृत्त अ में मुखबिर की सूचना के आधार पर भवानी सागर में एक रिहायशी मकान में दबिश दी गई। जहाँ पर विधिवत तलाशी लेने पर मकान के एक कमरे में फ्रीजर में रखी हुई 144 केन बीयर एवं एक बोरे में भरकर रखी हुई 25 बोतल विदेशी मदिरा कुल 90.75 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद हुई। जो अवैध रूप से संग्रह कर रखी हुई थी। भवन स्वामी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है,फरार आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया,जप्त मदिरा का बाजार मूल्य 43 हजार रुपये है । कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश भार्गव, प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक राजा राम रायकवार, आबकारी आरक्षक बाल कृष्ण जायसवाल,निहाल खत्री आशीष गुप्ता,सैनिक संजय शर्मा, केदार चौधरी, अनिल अकोदिया, किशोर सिसोदिया शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in