*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार,*
*60 लीटर कच्ची शराब जप्
*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा वं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्ग दर्शन में थाना बरेला की टीम द्वारा 1 आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी बरेला श्री विजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आज दिनॉक 27-8-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जमतरा मरघटाई के पास रेल्वे ब्रिज रोड में गोलू यादव प्लास्टिक के डिब्बों में शराब रखे हुये ग्राहक के इंतजार मे खडा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति प्लास्टिक के 2 डिब्बे रखे खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम मनोज यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जमतरा बताया, दोनो डिब्बों को चैक करने पर 60 लीटर कच्ची शराब होना पायी गयी जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक विशाल , राजेश की सराहनीय भूमिका रही।



