Skip to main content

Aaj Tak24x7

लालबर्रा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मिरेगांव में अव्यवस्थित पुरातत्व प्रतिमा

लोकेशन बालाघाट

 

  1. लालबर्रा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मिरेगांव में अव्यवस्थित पुरातत्व प्रतिमा

इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट के संग्रहाध्यक्ष डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार ने बालाघाट-लालबर्रा

विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिरेगांव में अव्यवस्थित पुरातत्व प्रतिमा का आकस्मिक निरीक्षण किया। डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार ने बताया वे 47 वर्षों से निरन्तर मिरेगांव में जो सिवनी मार्ग नहर किनारें छिंद पेड़ के पास रखी पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाएं का अवलोकन करते आ रहे हैं । कुछ प्रतिमाओं को पुरातत्व संग्रहालय में संग्रहित कर रखा गया है, कुछ प्रतिमाएं लाने की रह गई थी। सरपंच, ग्राम पंचायत मिरेगांव को उन पुरातात्विक अवशेषों के ऊपर टीन शेड लगाकर, काल निर्धारण कर संरक्षित करने कहा गया था, किन्तु उनके द्वारा अभी तक संरक्षित करने की कार्यवाही नहीं की गई है। यही स्थिति रही तो शेष पुरातात्विक महत्व की प्रतिमाओं को संरक्षित करने की कार्यवाही की जायेगी। आकस्मिक निरीक्षण दौरान राजेन्द्र कुमार ब्रम्हे, दिनेश कुमार नेमा सहित अन्य उपस्थित थे।

 

अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7