सिरोंज। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आईजा ़द्वारा राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारो का महा सम्मलेन 5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में आयोजित होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद डॉ लता बानखेडे भी सम्मिलित होगी। आईजा ़द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय पत्रकारो के महा सम्मेलन में 5 अक्टूबर को तीर्थ चतुवर्ती गुरुवर जगत् पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के जैन पत्रकार एंव प्रथम बार महिला पत्रकार बडी संख्या में पधार रहें है। आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश की विभिन्न पत्रकारिता जगत से जुडी हस्तियो के साथ देश के राजनेता,आईजा के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। इस पत्रकारो के सम्मेलन में जीव दया,जैन तीर्थ क्षेत्रो की रक्षा व सुरक्षा के साथ वर्तमान समय में पत्रकारो को कवरेज करते समय उनकी रक्षा और सुरक्षा,जैनत्व संस्कारो का संरक्षण कैसे आदि को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। तो वही कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए आईजा का एक प्रतिनिधि मण्डल क्षेत्रीय सांसद डॉ लता बानखेडे से मिला और कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया। जिस पर सासंद डॉ लता बानखेडे ने कार्यक्रम में आने की सहहर्ष अनुमति प्रदान की। इस मौके उन्होने कहा कि आईजा द्वारा आयोजित 5 अक्टूबर को पत्रकारो के महासम्मेलन में मुझे शामिल किया जा रहा है। जिससे मुझे अपार खुशी हो रही है। क्योकि उक्त कार्यक्रम मुनि श्री 108 सुधा सागर महाराज का सांनिध्य प्राप्त होगा। तो वही मुझे गुरू के दर्शन लाभ के साथ उनका आर्शीवाद प्राप्त होगा। इस मौके पर आईजा के प्रतिनिधि मण्डल में आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी,आहान जैन सैनानी आदि मौजूद रहें।



