Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा थाना चरगवॉ का किया गया औचक निरीक्षण

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा थाना चरगवॉ का किया गया औचक निरीक्ष *

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनॉक 3-9-2025 को थाना चरगवॉ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी चरगवॉ उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी उपस्थित थे। आपने मालखाने का निरीक्षण करते हुये जप्ती माल, आर्म्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री का रख रखाव चैक करते हुये हवालात चैक किया, साथ ही थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया कि थाने में संधारित किये जाने वाले रजिस्टर अपडेट हैं कि नहीं।

आपके द्वारा कहा गया कि लंबित सी.एम. हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का शीघ्र संतुष्टीपूर्ण निकाल करें ।

आपने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गाे के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये।

आपने थाने में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों से उनके एवं उनके परिवार का स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जाना एवं कहा कि किसी भी प्रकार की यदि कोई समस्या है तो मुझे तत्काल बताएं आपकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in