Skip to main content

Aaj Tak24x7

4माह के बच्चे को जटिल हार्ट सर्जरी से मिली जिंदगी*

आज तक 24×7 भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

आर बी एस के कार्यक्रम से हुई साढ़े तीन लाख की फ्री सर्जरी

भोपाल के बाग मुगलिया क्षेत्र में रहने वाले राजन (परिवर्तित नाम )के घर में आज से लगभग 4 महीने पहले जन्म लिए उनके बेटे ने घर को खुशियों से भर दिया। लेकिन जन्म के लगभग 15- 20 दिन बाद ही उनका बेटा बार-बार बीमार पड़ने लगा। कभी तेज सर्दी खांसी, बुखार तो कभी तेज सांस लेना। सांस लेने में तकलीफ होने पर बच्चों का रात-रात भर जोर जोर से रोते रहना मां-बाप को लगातार परेशान करने लगा। माता-पिता ने आसपास के डॉक्टर को दिखाया भी, लेकिन इलाज से कोई स्थाई आराम नहीं मिला ।

इसी बीच राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का दल बागमुगलिया क्षेत्र की आंगनवाड़ी में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचा। बच्चे के परीक्षण में टीम को ये लगा कि बच्चे को हृदय संबंधी कोई समस्या अवश्य है । उन्होंने माता-पिता को समझाया और जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र आकर बच्चे की विस्तृत जांच के लिए तैयार किया गया । इस केंद्र में आकर और जयप्रकाश जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा बच्चे का परीक्षण कर यह मालूम हुआ कि उसे दिल की जटिल बीमारी है, जिसका जल्द से जल्द ऑपरेशन करवाना बेहद जरूरी है।

बच्चे की सर्जरी की त्वरित आवश्यकता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा द्वारा निशुल्क इलाज की स्वीकृति कर सर्जरी के लिए एस आर सी सी मुंबई भेजा गया। 18 जुलाई को बच्चे की Arterial Switch Surgery with Atrial and ventricular septal defect की जटिल सर्जरी की गई। उपचार के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। आर बी एस के दल द्वारा रूटीन फॉलोअप किया जा रहा है। बच्चे के इलाज पर साढ़े तीन लाख का खर्चा आया है जिसे इस योजना के तहत निशुल्क करवाया गया है।

सब्जी बेचकर अपना परिवार चलाने वाले बच्चे के पिता ने इस कार्यक्रम और इसके माध्यम से दी जा रही सेवाओं के लिए शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर लाखों रुपए में होने वाला ऑपरेशन सरकार द्वारा नहीं करवाया जाता तो इलाज में और न जाने कितना विलंब हो जाता।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दी जा रही निशुल्क सेवाएं के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र के माध्यम से सर्जरी, थैरेपी सेवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। निम्न आय वर्ग के साथ साथ ए पी एल परिवारों के लिए भी सभी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in