Skip to main content

Aaj Tak24x7

*धान की फसल में डालने का पाउडर तथा यूरिया चुराने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार

*धान की फसल में डालने का पाउडर तथा यूरिया चुराने वाले दोनो आरोपी गिरफ्ता *

*चुराये हुये फसल में डालने के पाउडर/दवायें तथा यूरिया जप्त*

थाना मझोली मेे बबलू पटेल निवासी ग्राम खबरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह खेती किसानी का काम करता है मेरी खेती ग्राम खबरा में है जहां धान की फसल बोया है। दिनांक 04/09/25 को अपने धान की फसल में डालने के लिए शिव शक्ति कृषि केंद्र मझोली से पाउडर जटऊ 15 किलो कीमती 5250 रुपये, एटिना पाउडर 500 ग्राम कीमती 700 रुपये, 19-19 नाम का पाउडर 03 किलो कीमती 400 रुपये, श्रीराम का 03 बाल्टी पाउडर कीमती 6000 रुपये, 02 बोरी यूरिया कीमती 600 रुपये का समान फसल में डालने के लिए लाया था जिसे अपने भतीजे युवराज पटेल के घर में एक कमरे के अंदर दिन में 11 बजे रख कर ताला लगा दिया था जो रात्रि 10/00 बजे तक पक्के कमरे पर सामान रखा था। दिनांक 05/09/25 को सुबह 09/00 बजे चैक किया वह सामान नहीं था।

पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 05/09/25 के रात्रि 01/30 बजे आदिकेश और रविन्द्र रेकवार को युवराज पटेल के मकान से धान की फसल में डालने वाला यूरिया पाउडर व अन्य सामान निकाल कर ले जाते देखा गया है। दोनो की तलाश की दोनो नहीं मिले।

आदिकेश व रविन्द्र रैेकवार ने मिलकर भतीजे युवराज के घर से खिड़की खोलकर धान की फसल में डालने वाली की दवाईयॉ एवं यूरिया कीमती 12950 रुपये की चोरी कर ले गये है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 432 / 25 धारा 331, 305 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया ।

सरगर्मी से तलाश करते हुये आदित्य रैकवार उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम खबरा एवं रवि रैकवार उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम खबरा को अभिरक्षा में लेत हुये पूछताछ करने पर दोनों ने घटना करना स्वीकार किया। दोनों की निशादेही पर चुराये हुये धान की फसल में डालने का पाउडर /दवायें तथा यूरिया कीमती 12950 की जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी जे.पी. द्विवेदी के निर्देशन में उप निरीक्षक राजेश पांडे प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह प्रधान रक्षक शिव प्रसाद रजक आरक्षक सुनील कौशल अमित पांडे शुभम मिश्रा आरक्षक संतोष सत्य हेमंत की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in