पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी ने भाजपा जिला अध्यक्ष पुत्र के निधन पर 2 मिनट का मौन रख शोक संवेदना व्यक्त क
।
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र। होटल ग्रीन स्टार दुद्धी में रविवार साम कों पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच की अति आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर लवकुश प्रजापति द्वारा किया गया। बैठक में आगामी 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम के संदर्भ में विचार विमर्श बैठक में किया गया। लगातार 3 वर्षों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच द्वारा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व समसामयिक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय घटना चक्र, पर्यावरण, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, दुद्धी की आदिवासीय जिला बनाए जाने, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचार को जन-जन तक पहुंचाने आदि आदिवासी संस्कृति सभ्यता कों संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन और वैचारिक हस्तक्षेप के माध्यम से राष्ट्र की संप्रभुता एकता अखंडता पर आधारित कार्य की 3 वर्ष पूर्ण होने पर सभी ने प्रसन्नता जाहिर की। बैठक का संचालन विचार मंच महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच परिवार के अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, नदी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट, विंध्यवासिनी प्रसाद, विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट, डॉक्टर संजय गुप्ता, डॉ विनय श्रीवास्तव आदि द्वारा मार्गदर्शन किया गया। तत्पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के सुपुत्र के असामायिक निधन व संकट मोचन मंदिर के पास पिपरडीह निवासी 4 वर्षीय बालक आयान की मौत पर 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना किया। साथ ही परिजनों को दुःख की घड़ी में ईश्वर से संबल प्रदान करने की प्रार्थना किया। इस मौके पर जवाहरलाल एडवोकेट, शिव शंकर प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, अजय धनेंद्र जायसवाल एडवोकेट, अनमोल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।



