Skip to main content

Aaj Tak24x7

ईद मिलादुन्नबी पर शिवपुरी में निकला जुलूस, हजारों की संख्या में उमड़ा मुस्लिम समाज

*ईद मिलादुन्नबी पर शिवपुरी में निकला जुलूस, हजारों की संख्या में उमड़ा मुस्लिम समा

*

 

 

8/9/2028

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

9713906075

================

 

शिवपुरी शहर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रविवार को शिवपुरी शहर में मुस्लिम समाज ने विशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस में हजारों की संख्या में समाजजन शामिल हुए।

 

सुबह साढ़े 11 बजे हुसैन टेकरी से शुरू हुआ जुलूस फिजिकल क्षेत्र, माधव चौक, थीम रोड, मीट मार्केट, सईसपुरा, घोसीपुरा, कमलागंज, न्यू ब्लॉक, हम्माल मोहल्ला और कोर्ट रोड से होता हुआ माधव चौक पहुंचा। इसके बाद यह जुलूस गुरुद्वारा चौराहा, पुरानी शिवपुरी होते हुए शाम तक पुनः हुसैन टेकरी पहुंचकर सम्पन्न होगा।

 

 

जुलूस में बड़ी संख्या में बाइक, ट्रैक्टर और कारों से लोग शामिल हुए। जगह-जगह युवाओं ने हाथों में झंडे थामकर डीजे की धुनों पर उत्साह से झूमते हुए माहौल को बना दिया।

 

 

इस जुलूस में शहर काजी बलिउद्दीन काजी और सदर शाकिर खान मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनके साथ समाज के वरिष्ठजनों और बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने आयोजन को और अधिक विशेष बना दिया।

 

वाईट

 

*जिला शिवपुरी से ऑल इंडिया क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in