Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

आज तक 24×7न्यूज सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।म्योरपुर थाना क्षेत्र के खेराही आश्रम मोड़ निवासी रेशमी देवी (55), पत्नी रामप्रसाद सोमवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के मुताबिक शाम करीब चार बजे कस्बा स्थित तहसील तिराहे के पास सड़क पार करते समय हाथीनाला की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में घायल हुई महिला को मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी तत्काल टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया । प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घटना के समय रेशमी देवी का 16 वर्षीय नाती महेश भी साथ था। उसने बताया कि वह अपने दादा को बाइक से महुली लेकर जा रहा था, जबकि दादी खरीदारी के लिए दुद्धी में रुकी थीं। सड़क पार करते वक्त ट्रक की चपेट में आने से वह गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
फिलहाल घायल महिला को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7