*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्ता
,*
*500 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन मे प्रयुक्त बोलेरो जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश कुमार डाबर, के मार्ग दर्शन में थाना पाटन टीम द्वारा 3 आरोपियों को 500 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी पाटन श्री गोपिन्द्र सिंह राजपूत ने बताया दिनांक 08/09/2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक एमपी 20 टी 9925 में 3 युवक अधिक मात्रा में शराब बेचने के लिये परिवहन करते हुये पाटन से तेंदूखेडा तरफ जा रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार तेंदूखेडा रोड पाटन सिध्देश्वरी माता मंदिर के सामने नाकाबंदी करते हुये एक सफेद रंग की बोलेरो नंबर एम पी 20 टी 9925 को घेराबंदी कर रोका गया वाहन में चालक एवं 2 व्यक्ति बैठे थे, नाम पता पूछने पर बोलेरो के चालक ने अपना नाम अनुराग उर्फ अन्नु झारिया उम्र 24 वर्ष निवासी देवी सुरईया थाना पाटन व बीच मे बैठे 02 व्यक्तियों ने अपने नाम दिलीप उर्फ टिंकू बेन उम्र 30 वर्ष निवासी कुदवा सरायईनायत प्रयागराज उ.प्र. एवं सुनील कुशवाहा उम्र 48 वर्ष निवासी गंगा नगर, चंदन कालोनी गढा बताये, चैक करने पर वाहन के अंदर कार्टुनो में 500 पाव देशी शराब कीमती करीबन 40 हजार रूपये रखी मिली जिसे शराब परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो क्र एम पी 20 टी 9925 सहित जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।
*उल्लेखनीय भूमिका* – आरोपियों को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में उप निरीक्षक अरविंद सिंह, उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, आरक्षक अनिल यादव, अनुराग रैकवार, रिंकू यादव, धनंजय मिश्रा, दिनेश मीणा की सराहनीय भूमिका रही



