जुए के फड़ पर छापा, 5 जुआड़ी गिरफ्तार,  1 लाख 39 हजार 300 रू. 05 स्मार्ट फोन, 3 मोटर सायकिल एवं 1 कमांडर जीप जप्त

जुए के फड़ पर छापा, 5 जुआड़ी गिरफ्तार,

1 लाख 39 हजार 300 रू. 05 स्मार्ट फोन, 3 मोटर सायकिल एवं 1 कमांडर जीप जप्

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनॉक 8-9-2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कटंगी अंतर्गत चरगवॉ रोड स्थित कल्लू सिंह के खेत मे बने मकान के पास कुछ लोग ताश पत्तों पर हार जीत का दांव लगा कर जुआ खेल कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे है ।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं कन्ट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक सतीष झारिया को सूचना की तस्दीक करते हुये सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं कन्ट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक सतीष झारिया द्वारा सूचना की तस्दीक कराने पर सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, चौकी प्रभारी बस स्टैण्ड उप निरीक्षक जगन्नाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस लाईन एवं थाना कटंगी की टीम का गठन करते हुये दबिश हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा दबिश दी गयी जहॉ कुछ लोग तास पत्तों पर रुपये पैसों की बाजी लगाकर हारजीत का मन्ना जुआ खेल रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा जुआ खेल रहे जुआडिआन ने पूछताछ पर अपने नाम 1. राजकुमार लोधी पटैल पिता रमेश चंद्र लोधी उम्र 53 वर्ष निवासी दोनिया थाना पनागर, 2. विक्रम उर्फ विक्की खटीक पिता स्व. सुखलाल खटीक उम्र 35 वर्ष निवासी खेरमाई वार्ड थाना हनुमातल, 3.कमलेश पिता मान सिंह लोधी उम्र 36 वर्ष निवासी चौरई थाना तेन्दूखेडा जिला दमोह, 4.आशीष पटैल पिता स्व.रामू पटैल उम्र 42 वर्ष निवासी पंसारी मोहल्ला थाना गोरखपुर एवं 5.संदीप जैन पिता कैलाश चंद जैन उम्र 34 वर्ष निवासी मेन रोड गंगई सेन्ट्रल बेंक के पास चरगंवा थाना चरगंवा बताये मौके से नंदी निवासी पनागर का दौड लगाकर खेत की ओर भाग गया था जिसकी तलाश की गई जो नही मिला। पकडे गये जुआडियानो से से 52/52 दो गड्डी तास के पत्ते, फड एवं पास से कुल राशि 1 लाख 39 हजार 300 रू. ,05 स्मार्ट फोन, तीन मोटर सायकिल एवं एक कमांडर जीप जप्त करते हुये 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआडियों को पकडने में कन्ट्रोल रूम प्रभारी उप निरीक्षक सतीष झारिया के निर्देशन में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, चौकी प्रभारी बस स्टैण्ड उप निरीक्षक जगन्नाथ यादव, तथा आरक्षक उदय, रामकृष्ण, धीर सिंह, विजय, अनिल , अभिषेक थाना कटंगी के उप निरीक्षक अमजद खान आरक्षक शुभम बाजपेयी , सैनिक लोकेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes