आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन” योजना के अन्तर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरुकता कार्यकम की हुईं शुरुआ*
*औरैया 09 सितंबर 2025*/शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी डा० इन्द्रमणि त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में ” संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन” योजना के अन्तर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरुकता कार्यकम के अनुसार वैदिक इण्टर कलेज दिबियापुर जनपद औरैया में अध्ययनरत छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण (उच्च किया, व्यवसाय प्रशिक्षण एवं कौशल विकास) एवं संचालित समस्त योजनाओं के बारे में जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। तत्क्रम में पुलिस विभाग से श्रीमती साधना यादव एस० आई० द्वारा आपातकालीन स्थिति में सरकार द्वारा संचालित सभी टोल फ्री नं० 101, 102, 108,112,1000,1098.1076 एवं साइबर क्राइम व व्हाट्सएप, फेसबुक, इन्स्टाग्राम से हो रहे शोषण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से छात्राओं को जानकारी प्रदान की गयी। तत्पश्चात डा० शिखा राजपूत, डा० विवेक राजपूत द्वारा छात्राओ के स्वास्थ्य से सम्बन्धित जैसे- एनेमिया, सरवायकल ,मासिक धर्म व उसके सुरक्षा के उपाय के सम्बन्ध में छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम समापन के दौरान कई छात्राओं द्वारा अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में भी वार्ता की गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उनकी समस्याओं को सुनते हुए उसके निराकरण हेतु विभिन्न जानकारी दी गयी। जिससे कई छात्राओं को अपनी समस्याओं का सही से निजात मिल सकेगी। उसके उपरान्त महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती सपनादेवी, डिस्क्ट्रिक मिशन कोआडीनेटर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के बारे में जानकारी दी गयी। कौशलेन्द्र सिंह जेण्डर स्पेसलिस्ट के द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन व बालिकाओं को उच्च शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दी गयी, एवं श्रीमती स्मृति सिंह, काउन्सलर द्वारा वन स्टाप सेण्टर के बारे में एवं वहाँ पर 05 दिन का भूली भटकी महिलाओं को ठहरने हेतु एवं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की काउन्सलिंग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। जिला बाल संरक्षण इकाई से अमित कुमार व वैदिक इण्टर कालेज दिबियापुर के प्रिन्सिपल जितेन्द्र सिंह व समस्त स्टाफ एवं छात्रायें उपस्थित रही।



