अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो रिपोर्ट
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया दुबई से लौटने और उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के तुरंत बाद पांच दिन के चंबल प्रवास पर पहुंचे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी तीन दिनों में गुना संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी और अशोकनगर जिले को वे कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने ग्वालियर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और उन्हें नमन कर अपने स्थानीय कार्यक्रमों की शुरुआत की।
सिंधिया ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद उनका ग्वालियर का प्रवास शुरू हो चुका है। अगले 3 दिन वे गुना संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी और अशोकनगर जिले की जनता को कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में ग्वालियर सहित पूरा प्रांत निरंतर प्रगति और विकास के मार्ग पर अग्रसर होगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास क्षेत्र में निरंतर जनकल्याण और योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का ही है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भी शुभकामनाएं प्रेषित की।



