अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,*   *320 पाव देशी शराब एवं चेतक स्कूटर जप्त*

*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,*

*320 पाव देशी शराब एवं चेतक स्कूटर जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री बी.एस. गोठरिया के मार्ग दर्शन में थाना विजय नगर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 320 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी विजय नगर श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि दिनॉक 9-9-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एलआईसी आफिस के पास एक बिना नम्बर की चेतक स्कूटर मे अवैध रूप से अधिक मात्रा मे ंशराब लोड किये हुये खडा है। सूचना पर तत्काल दबिश दी, एलआईसी आफिस के पास एक बिना नम्बर की चेतक स्कूटर में 2 बोरी रखे हुये एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भाग गया जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम सुरेन्द्र उर्फ पप्पू श्रीवास्तव उम्र 55 वर्ष निवासी स्नेहनगर यादव कालोनी बताया जो स्कूटर मे लोड 2 बोरियो में 320 पाव देशी शराब रखे मिला। आरोपी के कब्जे से 320 पाव देशी शराब, 1 मोबाईल एवं 1 बिना नम्बर की चेतक स्कूटर जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को पकडने में उप निरीक्षक उप निरीक्षक कमलेश मेश्राम, प्रधान आरक्षक सुरेश दुबे, सुधीर आरक्षक आदित्य, विक्रम, सत्यम की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes