थाना कटगी चौकी बेलखाडू अंतर्गत गैस सिलेण्डर के गोदाम से गैस सिलेण्डर की टकिंया चुराने वाले 5 आरोपी एवं चुराई हुई टकिंया खरीदने वाले 2 हॉकर गिरफ्तार

*थाना कटगी चौकी बेलखाडू अंतर्गत गैस सिलेण्डर के गोदाम से गैस सिलेण्डर की टकिंया चुराने वाले 5 आरोपी एवं चुराई हुई टकिंया खरीदने वाले 2 हॉकर गिरफ्ता

*

*कब्जे से चुराई हुई 60 गैस सिलेण्डर तथा चुराये हुये सिलेण्डर बेचने से प्राप्त रूपयो में से नगद 30 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं इनोवा जप्त*

 

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1- सन्तोष यादव पिता इंद्रभान यादव उम्र 26 वर्ष निवासी अमखेरा थाना गोहलपुर जबलपुर

2-साहिल वर्मन पिता प्रेमलाल वर्मन उम्र 20 वर्ष निवासी पेट्रोल पम्प के पास अमखेरा थाना गोहलपुर

3-राहुल चौधरी पिता मुरारी चौधरी उम्र 23 वर्ष निवासी कछारगांव थाना स्लीनाबाद कटनी हाल अमखेरा थाना गोहलपुर

4-,दीपक साहू पिता पवन साहू उम्र 23 वर्ष निवासी जागृत नगर अमखेरा थाना गोहलपुर

5-मोनू कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा उम्र 23 वर्ष निवासी . अमखेरा थाना गोहलपुर जबलपुर

6-विशाल चढ़ार पिता विजय चड़ार उम्र 23 वर्ष निवासी खजरी खिरिया वायपास थाना गोहलपुर

7- सुमित तिवारी पिता राजू तिवारी उम्र 22 वर्ष निवासी सुहागी थाना आधारताल

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये संपत्ति संबधित अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गये संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुये चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना कटंगी की टीम द्वारा गैस सिलेण्डर के गोदाम से गैस सिलेण्डर की टंंिकया चुराने वाले 5 आरोपी एवं चुराई हुई टकिंया खरीदने वाले 2 हॉकर को गिरफ्तार करते हुये कब्जे से चुराई हुई 60 गैस सिलेण्डर तथा चुराये हुये सिलेण्डर बेचने से प्राप्त रूपयो में से नगद 30 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं इनोवा कार जप्त किये गये है।

थाना कटंगी में दिनांक 9-5-25 को रामराज भुर्रक उम्र 54 वर्ष निवासी बेलखाडू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अमित अग्रवाल की खेती किसानी की देखरेख लगभग 15 वर्ष से कर रहा है तथा ग्राम बघोड़ी मोड़ रोड़ के पास अग्रवाल जी के खेत में बने अथर्व एचपी गैस एजेन्सी में अभी वर्तमान में 320 गैस सिलेण्डर भरे, 368 खाली गैस सिलेण्डर, 40 गैस सिलेण्डर 19 किलो वाले एंव 50 गैस सिलेण्डर 5 किलो तथा 50 गैस सिलेण्डर 2 किलो वाले रखे हैं । वह सिलेण्डरों की देखरेख करता है। गोडाउन से गैस सिलेण्डर चार पांच दिन के अन्तराल में निकाल कर बल्देवबाग एजेन्सी जबलपुर में भेजते है उसने दिनांक 2-5-25 को गोडाउन खोला और गैस की टंकिया वाहन में लोड कर एजेन्सी बलदेवबाग जबलपुर भिजवाये, दिनांक 7-5-25 को शाम गोडाउन खोला देखा गोडाउन के पीछे की दीवाल मे छेद था, गोडाउन के अंदर रखी टंकियों में से लगभग 160 गैस सिलेण्डरों की टंकियां कीमती लगभग 1 लाख रूपये की गायब थीं । कोई अज्ञात चोर दीवाल में छेद कर गैस सिलेण्डर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान पतासाजी के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सन्तोष यादव निवासी अमखेरा थाना गोहलपुर व साहिल वर्मन निवासी पेट्रोल पम्प के पास अमखेरा थाना गोहलपुर के व्दारा अपने साथियो के साथ मिलकर अथर्व गैस एजेन्सी बेलखाड़ू से गैस की टंकी चोरी की गयी है।

सन्तोष यादव निवासी अमखेरा थाना गोहलपुर व साहिल वर्मन निवासी पेट्रोल पम्प के पास अमखेरा थाना गोहलपुर व राहुल चौधरी निवासी कछारगांव थाना स्लीनाबाद कटनी हाल अमखेरा थाना गोहलपुर ,दीपक साहू निवासी जागृत नगर अमखेरा थाना गोहलपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करते हुये बताऐ कि दिनाक-02/5/25 के पूर्व से मोनू कुशवाहा निवासी अमखेरा थाना गोहलपुर जबलपुर के इनोवा वाहन क्रं. एमपी 20 टी 8147 से रैकी कर दिनांक-04/5/25, व 05/05/25 तथा 6/5/25 को जाकर अथर्व गैस एजेन्सी बेलखाड़ू से 120 भरी व 40 खाली एचपी गैस की टंकी चोरी कर सोनू कुशवाहा की पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड जी 9629 में लोड कर कुदवारी अमखेरा के सुनसान मकान में छिपाकर विशाल चढ़ार पिता विजय चड़ार खजरी खिरिया वायपास थाना गोहलपुर जबलपुर व सुमित तिवारी सा. सुहागी थाना आधारताल को 120 एचपी गैस की खाली भरी टंकी बेचकर मिले रूपयो का आपस में बटवारा कर लिए थे । आरोपियों को गिरफ्तार चुराई हुई 60 एचपी गैस टंकिया व चुराई हुई टंकियो के बेचने से प्राप्त रूपयों में से नगद 30 हजार रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं इनोवा जप्त करते हुये पकडे गये सभी आरोपियों को जेल निरूद्ध कराते हुये अन्य फरार आरोपी नितिन रजक व सोनू कुशवाहा की तलाश की जा रही है ।

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को गिरफ्तार कर चुरायी हुई गैस टकिंया जप्त करने में थाना प्रभारी कटंगी श्रीमति पूजा उपाध्याय , चौकी प्रभारी बेलखाड़ू उप निरीक्षक राजेश धुर्वे , सहायक उप निरीक्षक गेन्दालाल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक महेश पाण्डे, बृजेश ओझा, आरक्षक रूपेश, गगन, अखण्ड प्रताप, शेलेन्द्र सिंह व थाना पनागर के आरक्षक कौशल प्रजापति, सचिन्द्र श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes