*“नेशनल साइबरशील्ड हैकाथोन 2025”*
मध्य प्रदेश पुलिस, राज्य साइबर मुख्यालय की ओर से जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज ( JEC) जबलपुर में भारतीय स्टेट बैंक एवं क्लियरट्रेल टेक्नोलॉजिस की सहभागिता से “नेशनल साइबरशील्ड हैकाथोन 2025” का आयोजन किया जा रहा है।
*साइबरशील्ड हैकाथॉन क्या है -*
यह एक कॉम्पिटिशन इवेंट है जो मध्य प्रदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ एवं राज्यों के बाहर के संस्थानों के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की चुनौतियों का एक अभिनव समाधान खोजने के लिए एक साथ लाता है। इस हैकाथॉन का लक्ष्य नए विचार विकसित करना, नए सॉफ्टवेयर, एप्लिकेशन या हार्डवेयर बनाना है। छात्र प्रतिभागियों द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन किया जाएगा तथा उन्हें दिये गए प्रॉब्लम पर सॉल्यूशन तैयार किये जाएंगे।
*साइबर शील्ड हैकाथॉन में किन साइबर अपराधों के सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन तैयार किए जाएंगे-*
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अवैध रूप से नशे के कारोबार, डिजिटल माध्यम ईमेल पर बम आदि की झूठी धमकी, इंटरनेट प्रोटोकॉल डाटा रिकॉर्ड को ट्रेस करना, डिजिटल माध्यमों पर मनी लॉन्ड्रिंग, फर्जी बैंकिंग एपीके, बैंक के रियल टाइम फ्रॉड ट्रांजेक्शन डिटेक्ट करना तथा सोशल मीडिया पर अन्य साइबर चुनौतियों के नवीन सोल्यूशन्स की ओर हैकाथॉन केन्द्रित रहेगा।
*भाग लेने वाली टीमें -*
इस प्रतियोगिता में 50 छात्र छात्राओं की 10 टीम भाग लेगी। जबलपुर के सभी तकनीकी प्रमुख संस्थानों एवं विश्वविद्यालय के अलावा तमिलनाडु, कोयंबटूर, दिल्ली और भोपाल के छात्र-छात्राएं दिनांक 11 सितंबर को जबलपुर में होने वाले हैकाथॉन में भाग लेंगे।
*जीतने वाली टीमों को पुरस्कार-*
मध्य प्रदेश पुलिस साइबर सेल द्वारा साइबर शील्ड हैकाथोन प्रतियोगिता का आयोजन देश के तीन शहरों के संस्थानों में किया जा रहा है। 9 सितंबर को इंदौर में 10 सितंबर को भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (मानिट) तथा 11 सितंबर को जबलपुर के जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में यह आयोजन रखा गया है। ।
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जहां एक शहर में जीतने वाली टीम को धनराशि का पुरस्कार दिया जाएगा वहीं तीनो शहरों में भी जो सर्वश्रेष्ठ सॉल्यूशन तैयार करेगे उसे भी धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। क्लियर ट्रायल टेक्नोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा प्लेसमेंट दिया जाएगा । प्रतियोगिता में सभी भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र भी दिये जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि राज्य साइबर सेल मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज मैं हैकेथॉन 2025 का आयोजन किया जा रहा है जिसमे युवा तकनीक के माध्यम से साइबर क्राइम एवं उससे जुड़े चौलेंज को कैसे एड्रेस करें इस पर अपने सॉल्यूशंस देंगे जो सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं वरन् राष्ट्रीय स्तर पर उपयोगी होंगे ऐसी आशा है।
जबलपुर इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव चांडक जी ने बताया कि सभी नेशनल स्तर के महाविद्यालय के छात्र छात्रा जबलपुर में साइबर सिक्योरिटी चौलेंज के नए समाधान प्रस्तुत करेंगे ये अच्छी ऑपर्च्युनिटी है। साइबर सेल पुलिस विभाग के साथ ये हैकाथोन हम कर रहे है ऑनलाइन टेक्नोलॉजी के युग में अच्छी गति है।
इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ आज्ञा मिश्रा, विभागाध्यक्ष आर्टिफिशल intelligence, JEC ने बताया कि युवाओं का योगदान समस्या में नहीं समाधान प्रस्तुत करने में हो इससे बेहतर कोई युग नहीं।
संपूर्ण आयोजन साइबर पुलिस विभाग द्वारा दिए गए प्रॉब्लम्स स्टेटमेंट पे आधारित प्रस्तुत सॉल्यूशन के साथ तीन चरण की जांच के पश्चात 11 सितंबर को फाइनल राउंड का आयोजन है।
प्रतियोगिता में जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज, बडेरिया ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड मैनेजमेंट, ज्ञान गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नेलॉजी एण्ड साईस जबलपुर, नेशनल फॉरेंसिक साईंस यूनिवर्सिटी दिल्ली, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉरमेशन टैक्नॉलेजी एण्ड साईंस भोपाल, अमृत विश्व विद्यापीठम कोयम्बटूर, तथा आर.एम.के. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नॉलेजी तमिलनाडू की टीमों द्वारा प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया जायेगा।
*जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज “नेशनल साइबरशील्ड हैकाथोन 2025” का शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) द्वारा तथा पुरूस्कार वितरण एवं समापन पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा किया जायेगा* ।



