

भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत, संभाग शहडोल के नेतृत्व में आज तीनों जिलों के सभी तहसीलों में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के प्रधानमंत्री के नाम संबोधित था।
इस अवसर पर संभाग के जिला अध्यक्ष एवं तहसील अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। किसानों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही और उन्होंने अपनी समस्याओं एवं मांगों को सरकार तक पहुंचाने की अपील की।
किसानों की प्रमुख मांगें
बिजली बिल माफी, उचित फसल समर्थन मूल्य, सिंचाई सुविधा, खाद-बीज की उपलब्धता
भारतीय किसान संघ का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती तो किसान आंदोलन तेज करेंगे।
रिपोर्टर
दिनेश केवट



