आज दोपहर बिजली घर रेलवे स्टेशन काफूरपुर पर चौधरी नेमपाल सिंह की अध्यक्षता वचौधरी राजवीर सिंह के संचालन में धरना प्रदर्शन शुरू हुआ

जिसमें दो बजे उपखंड अधिकारी व अधिशासी अभियंता प्रथम के प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की निम्नलिखित समस्याओं के निस्तारण हेतु मांग पत्र सौंपा जिसमें जिला संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि मदीपुरा फीडर पर लोहे के पोल के साथ स्पान बहुत दूर-दूर है और सभी लोहे के तार जर्जर हैं आए दिन फॉल्ट होकर विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है, 33/11 को जाने वाली लाइन बागड़पुर में बड़ के पेड़ में लगी है जिस कारण आए दिन फॉल्ट होता रहता है जिससे समस्त किसानो की विद्युत आपूर्ति ठप रहती है बिजली घर पर सारी मशीनVCB खराब होने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे ,जिला अध्यक्ष नेमपाल सिंह ने कहा जिन किसान भाइयों के गांव से बाहर मकान है उन पर घरेलू विद्युत लाइन नहीं है उन सभी पर घरेलू विद्युत लाइन देकर आपूर्ति जोड़ी जाए क्षेत्र में मीटर रीडर दो-तीन महीने तक नहीं आता जिससे किसानों का बिल अधिक बढ़ जाता है और किसानों पर पेनल्टी भी पड़ती है प्रत्येक महीने में विद्युत मीटर आकर किसानों के बिल निकाले, जिससे किसान अपना बिल जमा कर सकें, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि संगठन का जन जागरण कार्यक्रम चलता रहेगा कल गन्ना विकास सहकारी समिति अमरोहा पर गन्ना क्रय केंद्र के आवंटन हेतु एजीएम बैठक बुलाई गई है जिन किसानों को अपने गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने हैं वह अपना प्रस्ताव एजीएम में पहुंचकर जिला गन्ना अधिकारी या सेक्रेटरी साहब को जमा करने का काम करें आज कार्यक्रम में मास्टर रणवीर सिंह मुकेश पाल बबीता रानी अशोक चौधरी मंजू शर्मा जरीना बेगम सुखबीर भगत जी मोनू चौधरीकपिल सोनू कुमार राकेश रतनपुर बच्चू सिंह नरेश सिंह नीरज अनिल रामवीर सत्येंद्र अरविंद वीरेंद्र देवराज सिंह अनिल शंतरपाल सिंह ओमपाल सेंसर पाल सतपाल सिंह मास्टर बालकिशन कर्मेंद्र मुखिया सुरेंद्र सिंह सविंदर सिंह रविंद्र सिंह अंकुश फौजी सुरेंद्र सिंह जविंदर सिंह रमेश सिंह राम अवतार सिंह जगबीर चौहान सुनील चौहान मोजी रामपाल मौजूद रहे

ब्यूरो चीफ जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes