
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के बूथ समिति के कार्यकर्ता क्रमशः कुंवर पाल सिंह पाल एवं खरसौली में चंद्रपाल सैनी बूथ अध्यक्ष की बैठक पर इकट्ठा हुए। बैठक में उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन एवं हसनपुर विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा भारत में ही निर्मित ब्रह्मोस ,आदि हथियारों के प्रयोग से पाकिस्तान को सबक सिखाने एवं पाकिस्तानी सेना द्वारा उपयोग किए गए युद्धक विमान एवं अन्य हथियारों की विफलता के चलते पाकिस्तान के सहित अमेरिका भी भारत से द्वेष भाव रख रहा है। और आज भारत की तुलना अमेरिका जैसे अग्रणी देशों में की जाने लगी है।उसी के चलते अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर पचास प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है। लेकिन प्रधान मंत्री जी ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पर बनाए जाने वाले दबाव को नकार कर विश्व पटल पर अपने देश का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। श्री शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का संकल्प दिलाया। कहा कि कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर किसी भी प्रकार की गुटबाजी और जातिवाद की भावना से अलग हटकर राष्ट्र हित एवं पार्टी संगठन को मजबूत बनाने हेतु कार्य करना चाहिए। उन्होंने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान संगठन की जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात की।
इस अवसर पर कुंवर पाल, गिरिवर पाल, हरपाल सिंह बूथ अध्यक्ष, विशाल प्रजापति खरसौली में चंद्रपाल सिंह बूथ अध्यक्ष,चंद्रप्रकाश प्रेमपाल, मिश्री आदि मौजूद रहे।



