Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

*पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्ष*

 

आज दिनांक 13-9-2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति मे किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय एवं रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य तथा कार्यालय का अनुसचिवीय बल उपस्थित था।

आपके कार्यालय पहुंचते ही उपस्थित गार्ड द्वारा सलामी दी गयी तत्पश्चात पुलिस कार्यालय की स्टेनो शाखा, ओ.एम. शाखा, पेंशन शाखा, स्थापना शाखा, एस.आर.सी शाखा, वेतन शाखा, भवन शाखा, शिकायत शाखा, तथा सोशल मीडिया सेल, तथा अपराध थाना में भ्रमण करते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति मे अवलोकन किया गया।

आपने कार्यालय की शाखाओं की साफ सफाई एवं रिकार्डो का रख रखाव अच्छा पाया, साथ ही आपने पुलिस कार्यालय में कार्यो का सम्पादन करने वाले सम्बंधित शाखा के अधिकारी/कर्मचारियों से शाखा के कार्य के सम्बंध मे चर्चा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7