Skip to main content

Aaj Tak24x7

गोसलपुर पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 5 जुआडी गिरफ्तार,*   

*गोसलपुर पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 5 जुआडी गिरफ्तार,*

*नगद 53 हजार 200 रूपये जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में थाना गोसलपुर की टीम द्वारा 5 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 53 हजार 200 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी गोसलपुर श्री राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि दिनांक 12-9-25 की देर रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शिवम चौरसिया के ढाबे के सामने बुढागर में कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपयो की हारजीत का दांव लगा कर जुआ मन्ना खेल रहे थे, सूचना पर हमराह स्टाफ के मुखबिर के बताये स्थान शिवम चौरसिया के ढाबे के सामने दबिश दी जहॉ कुछ जुआडी ताश पत्तो से जुआ मन्ना खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा, नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम हिमांशू परिहार निवासी बरनू तिराहा गोसलपुर, प्रदीप गिरी निवासी हृदय नगर , मनीष मिश्रा निवासी स्टेशन तिराहा गोसलपुर, करतार माना निवासी बरनू तिरहा गोसलपुर , संदीप उर्फ कंजा चौरसिया निवासी बुढागर बताये । जुआडियों के पास एवं फड से नगद 53 हजार 200 रूपये जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआरियों को पकडने में सहायक उप निरीक्षक रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, बृजेश मिश्रा, जितेन्द्र राय, राहुल, सैनिक शिवकुमार की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in