आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –भारत विकास परिषद औरैया शाखा के द्वारा आयोजित संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज औरैया में चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम प्रांतीय संरक्षक रमेश शुक्ला जी ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता 2 वर्गों में आयोजित की गई।सीनियर वर्ग में भगवान गणेश जी का चित्र और जूनियर वर्ग में प्राकृतिक दृश्य बच्चों के द्वारा बनाया गया।कार्यक्रम में एक सैकड़ा बच्चों ने प्रतिभाग करके अपनी कला का प्रदर्शन किया।वहीं निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने मोबाइल के मानव जीवन पर कुप्रभाव विषय पर अपने विचार लिखे। संस्कृति सप्ताह के प्रभारियों स्वतंत्र अग्रवाल,राकेश गुप्ता और जितेंद्र मिश्रा छुन्नना मिश्रा ने अपने विचारों से बच्चों को प्रतियोगिता के नियमों से परिचित कराया। कार्यक्रम संयोजकों प्रदीप दुबे,के के दुबे,नितेंद्र सेंगर,देवकांत त्रिपाठी,सौरभ गुप्ता,बृजेंद्र स्वरूप पांडेय ने कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक की भूमिका अदा की।शाखा के अध्यक्ष गोपाल जी वर्मा ने प्रतियोगिता के दौरान आए हुए अभिभावकों का आभार और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव देवमुनि पोरवाल के द्वारा किया गया।।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावकों,शिक्षकों सहित परिषद परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे।



