Skip to main content

Aaj Tak24x7

नैमिष धाम में ऎपजा राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए संपन्न हुई पत्रकार बैठक।

जिला संवाददाता अशोक कुमार यादव आज तक 24 X7 न्यूज

सकरन/सीतापुर:आज दिनांक 12सितंबर 2025दिन शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन के मद्देनजर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता ऎपजा चीफ को ऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने की, बैठक में उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए बताया कि ‘कार्यकर्ता संगठन का रीढ़ की हड्डी होता है’जिनके बल पर अपने लोगों कि बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ी जा सकती है। पत्रकारों के हित के लिए ऎपजा सदैव कंधे से कन्धा मिलाकर अपने पत्रकार साथियों के लिए संघर्षरत रहा है और भविष्य में लड़ाई लड़ता रहेगा। सारथी जी ने बताया कि पूर्व में राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में आयोजित होता रहा है पर अबकी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा जी के निर्णय अनुसार आगामी 25 सितंबर को नैमिष धाम सीतापुर में आयोजित किया जाएगा। संगठन के समस्त पदाधिकारियों सदस्यों से अपेक्षित सहयोग की आकांक्षा रहेगी जिससे कार्यक्रम भव्य रूप से सफल हो सके। इस मौके पर ब्लॉक सकरन के वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार जयसवाल, शिवकुमार गुप्ता सहित अभिषेक मिश्रा, प्रेम दीक्षित, प्रताप भार्गव, अमित अवस्थी, छोटे लाल चौहान, राममोहन राजपूत, राकेश राजपूत, राजेश निषाद, सतीश सिंह परमार, सुधीर सिंह कुम्भाणी, विकास मिश्रा, अनिल यादव, राजकुमार राजपूत, हरेंद्र यादव, मो. आलम अंसारी,अरविन्द अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in