


दिनांक 13 सितंबर 2025 को दोपहर 01 बजे सांदीपनि (सीएम राईज) वि0 बालाघाट के सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । जिला शिक्षा अधिकारी बालाघाट श्री ए.के. उपाध्यक्ष द्वारा जिले के प्राचार्य की समीक्षा बैठक लेकर विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों, सेवा पखवाड़ा अभियान, मिशन कर्मयोगी, मेगा वृक्षारोपण, समेकित छात्रवृत्ति, असफल भुगतान बैंक खातों का अपडेशन, सीएम हेल्पलाईन, त्रैमासिक परीक्षा परिणाम, समग्र शिक्षा सेकेण्ड्री एजुकेशन डिजीगो पोर्टल अंतर्गत आय-व्यय की समीक्षा, पीएमश्री योजना अंतर्गत एसएनए-स्पर्श एवं नि: शुल्क साईकिल योजना के संबंध में निर्देश दिए गए । सभी प्राचार्य को योजनाओं की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन जाना सुनिश्चित करें । बैठक में जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय बालाघाट उपस्थित रहे ।



