*यातायात पुलिस द्वारा लोक अदालत के माध्यम से वाहनों के ई चालानो का किया गया निराकरण एवं विशेष अभियान के दौरान चालाया गया यातायात जागरूकता कार्यक्र
*
यातायात के सुचारू एवं सुव्यवस्थित संचालन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन यातायात पुलिस जबलपुर द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है।
*लोक अदालत के माध्यम से ई चालानों का किया गया निपटारा-*
यातायात पुलिस एवं स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा आईटीएमएस (इंटेलीजंेस ट्राफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत् शहर के मुख्य चौराहों/तिराहों में हाई क्वालिटी के कैमरे लगाये गये है। जिनसे ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाये जाते है, ई चालान जनरेट किया जाता है । साथ ही आधुनिक उपकरण पीओएस मशीन के द्वारा भी ई चालानी कार्यवाही की जा रही है।
ऐसे वाहन चालक/मालिक जिनके द्वारा समय पर ई चालान समन शुल्क राशि जमा नहीं की गयी थी, उन्हे पुनः नोटिस/मोबाईल मैसेज/फोन से तामीली करवाई गयी तथा आज दिनांक 13.09.2025 को माननीय जिला न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में कुल 165 ईचालान प्रकरणों में 57200/-रूपये समन राशि वसूल की गई है।
*यातायात जागरूकता एवं चालानी कार्यवाही-*
👉 विशेष अभियान के तहत् आज दिनांक 13.09.2025 को उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष शुक्ला, श्री बैजनाथ प्रजापति एवं यातायात स्टॉफ द्वारा एमएलबी स्कूल जबलपुर की स्कूली छात्राओं एवं रिलायंस स्मार्ट बाजार महानद्दा में कार्यरत स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई। साथ ही बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारणों एवं उन्हे कम करने के उपायांे से अवगत कराया गया। शासन की राहवीर ,कैशलेश योजना का विस्तारपूर्वक बताते हुए राहवीर योजना में शासन द्वारा प्रदान की जाने वाले 25,000/-रूपये की राशि के बारे में बताया गया। सभी छात्राओं को यातायात नियमों का पालन हेतु शपथ दिलाई गई। भारतीय मानव अधिकार सहकारी ट्रस्ट समिति जबलपुर के साथ यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान कांचघर चौक घमापुर में चलाया गया। जिसमें हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया गया एवं बिना हेलमेट चालकों को समझाईश दी जाकर हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया एवं सड़क दुर्घटना में हेलमेट पहनने के फायदो से अवगत कराया गया।
👉 शराब पीकर वाहन चलाने के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु आज बस व अन्य वाहन चालकों के ब्रीथ एनालाईजर मशीन से चैकिंग कार्यवाही की गई साथ ही ऐसे वाहन चालक जो वाहन में मॉडीफाई सायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करते पाये गये एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाये गये ऐसे कुल 300 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 1,20000/- समन राशि वसूल की गई है।
याताायत पुलिस जबलपुर द्वारा लगातार ई चालानों का निराकरण किया जा रहा है। ऐसे वाहन चालक/मालिक जो आज दिनांक तक मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन पर ई चालान की राशि जमा नही किये है वे ऑनलाईन या थाना यातायात मालवीय चौक/यातायात गढ़ा/यातायात घमापुर जबलपुर में उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से चालान राशि जमा करें एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात नियमों का हमेशा पालन करें।



