Skip to main content

Aaj Tak24x7

पीटीएस जबलपुर में प्रशिक्षणरत नव आरक्षकों की शारीरिक दक्षता को बढाने के लिये दिनांक 13.09.2025 को नवाचार के अतंर्गत शारीरिक दक्षता एवं पोषण आहार विषय पर एक दिवसीय सेमिनार किया गया आयोजित

*पीटीएस जबलपुर में प्रशिक्षणरत नव आरक्षकों की शारीरिक दक्षता को बढाने के लिये दिनांक 13.09.2025 को नवाचार के अतंर्गत शारीरिक दक्षता एवं पोषण आहार विषय पर एक दिवसीय सेमिनार किया गया आयोजि *

 

दिनांक 13.09.2025 को 6 वीं बटालियन एस.ए.एफ जबलपुर में कमाण्डेंट श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से. के मार्गदर्शन में पीटीएस एसएएफ जबलपुर में प्रशिक्षणरत नव आरक्षकों की शारीरिक दक्षता को बढ़ाने के लिये नवाचार के अतंर्गत शारीरिक दक्षता एवं पोषण आहार विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन बटालियन के शहीद मलसिंह सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित विषय विशेषज्ञ डॉ० अनुभूति शिवहरे फिजीयोथेरेपिस्ट (स्पोर्ट्स मेडिसिन) द्वारा उक्त विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया।

 

पुलिसजनों की व्यस्तत्म जीवनशैली एवं भोजन की आदतों के कारण कई शारीरिक समस्याये हो जाती है। इस समस्याओं से छुटकारा पाने के लिये नियमित रूप से व्यायाम एवं भोजन में आवश्यक तत्वों का शामिल किया जाना जरूरी है। फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान शारीरिक मांसपेशियों को और मजबूत बनाना, स्ट्रेचिंग एवं चोट से बचाव के संबंध में डॉ शिवहरे द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर असिस्टेंट कमांण्डेंट श्री एम पी सिंह, श्री विजय कुमार अंभोरे तथा प्रशिक्षक दल, बटालियन स्टॉफ एवं पीटीएस में प्रशिक्षणरत नव आरक्षक सम्मिलित हुए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7