मेरठ, 15 सितंबर 2025 – राष्ट्रीय गौ रक्षा वहिनी गौ सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव सिंह सेंगर ने आज एक पत्र जारी करते हुए मेरठ जनपद के कस्बा किठौर क्षेत्र के ग्राम राधना इनायतपुर के निवासी चौधरी कमरे आलम को अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। इस नियुक्ति के माध्यम से संगठन ने अल्पसंख्यक समाज में भी गौ रक्षा और समाज सेवा के प्रचार-प्रसार को और मजबूती देने का उद्देश्य रखा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने मनोनीत पत्र में विशेष रूप से आशा व्यक्त की है कि चौधरी कमरे आलम संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे, समाज में गौ रक्षा की महत्ता का संदेश फैलाएंगे और संगठन का विस्तार व्यापक रूप से करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गौ रक्षा वहिनी देशभर में गौ रक्षा, गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।इस नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक संगीत सोम, भाजपा राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर, जितेंद्र राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंत्री सोमेंद्र तोमर, भाजपा नेता अनिल कुमार, ब्लॉक प्रमुख अशोक त्यागी सहित अनेक वरिष्ठ राजनीतिक और सामाजिक नेता ने चौधरी कमरे आलम को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और संगठन के विकास के प्रति शुभकामनाएं प्रकट कीं।नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी कमरे आलम ने कहा, “मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग से निभाऊंगा। मेरा लक्ष्य है संगठन का व्यापक विस्तार करना, अल्पसंख्यक समाज को गौ रक्षा के कार्य से जोड़ना, लोगों को जागरूक करना और संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाना।
राष्ट्रीय गौ रक्षा वहिनी का यह कदम न केवल सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि गौ रक्षा के प्रति नए सामाजिक जागरण का संकल्प भी बनेगा।
ब्यूरो चीफ जमशेद अली मेरठ उत्तर प्रदेश



