शिक्षक इलेवन ने दिखाई दमखम, बीएसए इलेवन से हुआ रोमांचक मुकाबला

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

अजीतमल, औरैया।
जनता महाविद्यालय अजीतमल में क्रीड़ा भारती औरैया के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय बेसिक शिक्षकों की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन टॉस कराकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया।

प्रतियोगिता में जिले की चार टीमों—अछल्दा, औरैया, अजीतमल तथा बीएसए इलेवन ने प्रतिभाग किया।

पहला मैच : अछल्दा बनाम औरैया
पहले मुकाबले में औरैया टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 89 रन बनाए। जवाब में अछल्दा ने शानदार खेल दिखाते हुए 91 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज की। मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। विकास मिश्रा ने 5 विकेट लेकर 15 रन भी बनाए और ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए।

दूसरा मैच : अजीतमल बनाम बीएसए इलेवन
दूसरे मैच का टॉस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने कराया। बीएसए इलेवन ने पहले खेलते हुए 82 रन बनाए। जवाब में अजीतमल ने 5 विकेट खोकर 84 रन बनाकर जीत हासिल की। ललित सिंह ने मात्र 11 गेंदों पर 37 रन जड़ते हुए ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार पाया।

फाइनल मुकाबला : अजीतमल बनाम अछल्दा
फाइनल में अछल्दा ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 128 रन बनाए। रवि यादव ने 22 गेंदों पर 37 रन तथा पुष्पेंद्र ने 33 रन का योगदान दिया।
जवाब में बीएसए इलेवन ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 13 ओवर में 130 रन बना डाले और विजेता बने। ललित कुमार ने एक ही ओवर में 32 रन ठोक डाले, जबकि प्रबल प्रताप ने सबसे अधिक 5 छक्के लगाए।

पुरस्कार वितरण

बेस्ट बॉलर का पुरस्कार ललित कुमार को मिला।

मैन ऑफ द सीरीज़ विकास मिश्रा बने।

रेफरी की भूमिका में प्रबल प्रताप और मुकेश यादव रहे।

कमेंट्री राहुल तिवारी और कमल ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ अरविंद राजपूत और विशिष्ट अतिथि दीपक दुबे (ब्लॉक अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ) मौजूद रहे। आयोजन नीरज राजपूत अध्यक्ष क्रीड़ा भारती औरैया और मनीष मिश्रा महासचिव ओलम्पिक संघ औरैया ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस अवसर डीसी मयंक उदैनिया, डीसी दुर्गेश पाठक, ब्लाक अध्यक्ष औरैया अरविंद दुबे शिवम् चौहान, सत्येंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes