कवि सम्मेलन के रूप में सार्थक हुआ हिंदी दिवस

राजू देवड़ा बालीपुर

स्थान मनावर

एकलव्य विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में काव्य रस की बही रस धारा

मनावर / शहर के उप जेल रोड स्थित शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हिंदी दिवस को बड़े ही रोचक तरीके से मनाया गया। विद्यालय परिवार ने ‘वागीश’ शीर्षक से कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बीच देर तक काव्य रस की रस धारा बहती रही।
जाने माने कवि श्री राम शर्मा परिंदा ने हास्य रस की कविताओं के माध्यम से सभी को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। व्यंग्य कवि विश्वदीप मिश्र ने अपने काव्य में हाइकु, क्षणिका ,व्यंग्य कविता आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को कविता की विभिन्न विधाओं से परिचित कराया। मुकेश मेहता ने हिंदी भाषा का गुणगान अपनी पैरोडी कविता में किया। कवयित्री योगिता उपाध्याय तमन्ना ने पॉलीथिन और प्लास्टिक के नुकसान के प्रति अपने काव्य में बच्चों को सजग़ किया। दीपक पटवा दिव्य ने मां शीर्षक से मार्मिक रचना पाठ किया अपने प्रथम मंचिय कार्यक्रम में उभरते कवि राजा पाठक ने भोलेनाथ और श्री कृष्ण के भजनों को पैरोडी के माध्यम से प्रस्तुत किया। । विद्यालय के प्राचार्य सुनील पुरोहित ने हिंदी की महत्ता से परिचित करवाते हुए काव्य पाठ किया। सुखदेव राठौड़ ने समसामयिक रचना पाठ किया। सुधांशु मिश्रा , अमृत सिंह ने लयबद्ध तरीके से काव्य पाठ कर खूब वाह वाही लूटी। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन करते हुए रजत जैन ने हिंदी भाषा को भारतीय संस्कृति की परिचायक और एकता के सूत्र में बांधने वाली बताया। विद्यालय की छात्राओं रौशनी मंडलोई, प्रियंका रावत और श्रेया मुवेल ने कविता पाठ कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सभी कवियों ने कार्यक्रम की सफलता की बधाई ज्ञापित की। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालय में जो बच्चों का विद्यालय वेशभूषा में उत्साह व भाषा साहित्य के प्रति रुझान देखने को मिला, ये नए और विकसित भारत का एक उदाहरण है। कवि विश्वदीप मिश्रा ने कार्यक्रम में हिंदी की विकास गाथा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की पुरजोर तरीके से मांग की।कवि सम्मेलन के पश्चात राजभाषा हिंदी के विकास एवं साहित्यिक प्रचार की शपथ ली गई। विद्यालय परिवार द्वारा इस कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक पल के उपमा से अलंकृत किया गया। आभार अमृत सिंह ने माना।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes