जन समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

संवाददाता– धर्मेंद्र पाटीदार, लटेरी

जन चेतना मंच ने ग्राम पंचायत ओखली खेड़ा की पारदी समाज की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल को सौंपा।

संगठन के अध्यक्ष विनेश मालवीय ने बताया कि बांदीपुर क्षेत्र के लोगों को अनुसूचित जनजाति में शामिल होने के बावजूद जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा। गांव में मात्र एक हैंडपंप है, जो खराब रहने से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। प्राथमिक शाला तीन किमी दूर होने और सड़क जर्जर होने से बच्चे पढ़ाई से वंचित हैं।

अधिक बिल के कारण बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। ग्रामवासी हिरणाकुश बाई ने कहा कि “बिजली न होने से गांव अंधेरे और असुरक्षा में है।”

तहसीलदार ने समस्याएं संबंधित विभागों को भेजने का भरोसा दिया, जबकि संगठन ने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in