आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
बभनी सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के शीश टोला में जंगल के समीप मोड़ पर छत्तीसगढ़ से भूसा लदी आ रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके उपरांत भूसे में भीषण आग लग गई , इस हादसे में चालक आग की चपेट में आ गया और बुरी तरह जल गया जिससे उसकी मौत हो गई। तथा तीन अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि भीम सिंह उम्र करीब 30 वर्ष निवासी नधिरा बभनी सोनभद्र है जो छत्तीसगढ़ से भूसा लादकर अपने गांव लौट रहा था कि रास्ते में ही घटना का शिकार हो गया। शीश टोला जंगल के समीप मोड़ पर टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे चालक दब गया। इस दौरान भूसे में आग लग गई और देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज हो गई की मौजुद लोगों ने चाहकर भी चालक को बचा नही सके, आग ने ट्रैक्टर चालक भीम को पुरी तरह चपेट में ले लिया और चालक देखते ही देखते जलकर कंकाल हो गया। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार तीन अन्य भी घायल हुए हैं जो ट्रैक्टर पलटने के दौरान दूर जा गिरे थे जिन्हें गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल और सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव मौके पर पहुंचे उन्होंने घटना में घायल श्यामपति, गुड्डी और एक अन्य को इलाज हेतु अस्पताल भेजा। जिसके उपरांत जले शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया।



