आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*वर्तमान में नारी अबला नहीं है वह अपनी सूझबूझ से समस्याओं से लड़ने के साथ-साथ परिवार की उन्नति के लिए कर रही है कार्य- मा0 राज्यसभा सांस
।*
*देश के मा0 प्रधानमंत्री व प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से नारी सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही है महत्वपूर्ण योजनाए – मा0 सदर विधायका ।*
*03 अक्टूबर से हर न्याय पंचायत में महिला सशक्तीकरण के लिए किए जायेगें कार्यक्रम आयोजित, हर पंचायत भवन, इण्टर काॅलेज, हाईस्कूल में लगाई जायेगी मिशन शक्ति पेटिकाः- जिलाधिकारी।*
*औरैया 20 सितम्बर 2025ः-* केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें समृ़द्ध बनानें के लिए भी योजनाएं संचालित कर रही है जिनके माध्यम से वह अपने परिवार की आर्थिक क्षमता में बृद्धि करते हुए अपनी पहचान बना रही हैं। महिलाओं में देश की दशा और दिशा दोनो बदलने की क्षमता होती है। जब देश की हर गृहणी महिला और बालिकाएं स्वास्थ्य होगी तभी वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर परिवार व समाज को समृद्ध एवं स्वस्थ जीवन दे पायेगी। मा0 राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कलेक्टेªट स्थित मानस सभागार में आयोजित मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए आवश्यक है कि हर महिला शिक्षित हो जिससे वह अपने परिवार को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्नति में भी अपना योगदान दे सके।
उन्होने कहा कि हमें अपने परिवार के पुरूषों की भाॅति आगे बढकर अपने परिवार को आगे बढाये। उन्होने कहा कि आज नारी अबला नहीं है बल्कि अपने पैरों पर खड़ी होकर देश के विकास में अपना योगदान दे रही और जो लोग कठिनाई व समस्या से निपटने की बजाए अपना जीवन समाप्त कर लेते है जो यह कायरतापूर्ण कार्य करते है वह परिवार व समाज के लिए अभिश्राप है। उन्होने कहा कि जब जब देश, प्रदेश व परिवार को नारी शक्ति के योगदान की आवश्यकता पड़ी है तब नारी शक्ति ने आगे आकर अपना पूर्ण योगदान दिया है इसी तरह आप लोग भी अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें। इसमें जो भी कठिनाई आये उसका डटकर मुकाबला करें।
कार्यक्रम के दौरान मा0 सदर विधायका गुड़िया कठेरिया ने कहा कि देश के यशस्वी मा0 प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के ओजस्वी मा0 मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि एवं महिलाओं के प्रति संवेदना का परिणाम है कि प्रदेश में नारी सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए 1090, महिला सहायता समूह, महिला हेल्पडेस्क जैसी योजनाएं संचालित है। पहले की सरकार में महिलाएं अपने घर से निकालने में कतराती थी परन्तु प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में अपराध नियन्त्रित कर प्रदेश को भय मुक्त बनाया है। इसके लिए उनका कोटि-कोटि धन्यवाद। उन्होने महिलाओं से अपील की, की इस अभियान में बढ-चढकर हिस्सा लें।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि दिनांक 03 अक्टूबर 2025 से जनपद की हर न्याय पंचायत में महिलाओं के सशक्तीकरण एवं समृद्ध बनाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर भी लगाये जायेगें जिसमें न्याय पंचायत की सभी महिलाओं का निरोगी काया अभियान के अन्तर्गत चिन्हित मानकों के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा एवं परीक्षण के उपरान्त उपस्थित चिकित्सकों द्वारा आवश्यकता अनुसार परामर्श व औषधियों का भी वितरण किया जायेगा। उन्होने गृहणियों का आवाहन करते हुए कहा कि हमें अपने भेाजन से कम से कम 10 प्रतिशत मीठा और तेल कम करना है जिससे वह अपने स्वस्थ्य के साथ-साथ अपने परिवार की सेहत को भी सुधारने में अपना सहयोग कर सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर किशोरी मंच की स्थापना की जा रही है जो कि महिलाओं के सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभायेगी। महिलाओें की समस्याओं को निस्तारण करने के लिए हर ग्राम पंचायत, इण्टर काॅलेज व हाईस्कूल में मिशन शक्ति पेटिका की स्थापना कराई जायेगी। जिसके माध्यम से महिलाएं निसंकोच अपनी शिकायत को लिखित रूप में पेटी के अन्दर डाल सकती है और प्राप्त शिकायतों का मिशन शक्ति केन्द्र पर विवेचना करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों के समकक्ष कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ रही है। उनकी दृणइच्छा एवं संकल्प का परिणाम है कि वह सामाजिक स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम है। आज जो नारी शक्ति सम्मानित की जा रही है वह दूसरों के लिए प्रेरणा है कि वह भी उनकी तरह कार्य करके सम्मानित हो। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने सभी आगन्तुकों कों धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त के पूर्व लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिसके द्वारा मा0 राज्यसभा सांसद, सदर विधायका, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जनप्रतिनिधि व संबंधित अधिकारियो आदि के साथ उपस्थित दर्शकों ने मिशन शक्ति 5.0 का मा0 मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा शुभारम्भ व उनके उद्बोधन कार्यक्रम को कलेक्टेªट स्थित मानस सभागार में देखा व सुना गया। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, मा0 सदर विधायका ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्र्यापण व दीप प्रज्वलित कर किया।
उक्त के पश्चात जनपद स्तर पर मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तीकरण , स्वावलंबन में अहम भूमिका निभाने के लिए महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बिधूना आदर्श कुमार, ब्लाक प्रमुख अछल्दा डा0 शरद राना, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अनुराग शक्ला, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं भारी संख्या महिला शक्ति आदि उपस्थित रही।



