Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चोरियों की वारदात पर अंकुश लगाने हेतु सघन गस्त तथा परम्परागत पुलिसिंग के तरीको के उपयोग

लोकेशन कन्नौद

आज तक 24 *7

संवाददाता गणेश जायसवाल

पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चोरियों की वारदात पर अंकुश लगाने हेतु सघन गस्त तथा परम्परागत पुलिसिंग के तरीको के उपयोग

हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोम्या जैन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आदित्य तिवारी निर्देशित किया गया था इसके पालन में उनके द्वारा कन्नौद खातेगाव, काटाफोड, हाटपिपल्या क्षेत्र में हुई चोरियो की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक तहजीब काजी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी, पुलिस टीम कन्नौद द्वारा चोरी के घटना स्थलों का निरीक्षण कर ऑपरेशन त्रिनेत्रम में लगे कैमरो से चोर गिरोह के आने-जाने वाले रास्तों के फुटैच खगाले गये थे जिसके आधार पर कुछ संदिग्ध गैंग चिन्हित हुई थी तकनीकी आधारो पर उनपर निगाह रखी जा रही थी, दिनाक 18.08.2025 को पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ऋध्दि सिध्दी कालोनी कन्नौद में चोर गिरोह देखा गया है. जो फरियादी के आ जाने उस पर हमला कर जगल तरफ भागा है, रात्री में पुलिस टीम मुस्तैद होने से स्थानीय नागरिको के सहयोग से घेरा बदी की गई थी. टीम को जानकारी मिली कि चोर गिरोह को जगल में भागते समय करट लगा है. पुलिस के पहुंचने से पूर्व गैंग के मुखिया की करट लगने से मुत्यु हो चुकी थी तथा एक आरोपी घायल अवस्था में था. जिसे पुलिस द्वारा इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया जिससे सिविल अस्पताल कन्नौद से इन्दौर रेफर कर दिया गया था पुलिस टीम को जानकारी मिली कि आरोपी इलाज कराकर इधर-उधर फरार होने के चक्कर में हैं. सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर इन्दौर से आरोपी राजु उर्फ दिनेश पिता बनसिंह जाति भील निवासी उदियापुरा आगर को गिरफतार किया गया पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया गया कि शंकर पिता मगरसिंह जाति भील निवासी उदयपुरा आगर, मोरसिंह पिता दिपला बामनिया निवासी भमौरी, सुबरनसिह उर्फ सुरपिया पिता रकसिंह जाति भील निवासी देवधा जिला धार के साथ मिलकर कन्नौद में कावेरी ज्वैलर्स, शिवधाम कालोनी मधुरम स्वीट्स ऋध्दि-सिध्दी कालोनी में चोरी की थी. आरोपी द्वारा यह भी स्वीकार किया गया था इनके द्वारा खातेगाव में कई स्थानों पर खण्डवा जिले में मुदी, हाटपिपल्या, पानीगांव, होशंगाबाद, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना में चोरिया करना स्वीकार किया, आरोपी के कब्जे से उसके हिस्से का मश्रुका जप्त किया गया है. आरोपी को माननीय न्यायालय श्रीमति उषा उईके के न्यायालय में पेश किया गया, उनके द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया चोरी गये शेष मश्रुका के लिये गैंग के अन्य आरोपी सुबरनसिंह उर्फ सुरपिया मोरसिंह की तलाश की जा रही हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in