रेणुकूट में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

रेणुकूट सोनभद्र। शुक्रवार की शाम सोनभद्र के रेणुकूट पिपरी थाना क्षेत्र में रफ्तार का एक ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने एक नौजवान की जिंदगी ही छीन ली। रेणुकूट शिवा पार्क के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, और सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी सलमान पुत्र मोहम्मद राज उम्र करीब 25 वर्ष अपनी बाइक से रेणुकूट से मुर्धवा की तरफ जा रहे थे। शाम करीब 4:00 बजे, जब वे शिवा पार्क के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गए, तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक के पिछ्ले पहिए के चपेट में आ गया जो
ट्रक का भारी-भरकम पहिया रौंदते हुए युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दुखद घटना के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही, पिपरी पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को हिंडाल्को अस्पताल में रखवाया।

रेणुकूट चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और यातायात को बहाल कर दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes