
अनूपपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड अनूपपुर पसान के पदाधिकारियों ने भालूमाडा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने ज्ञापन में मांग की कि नवरात्रि के 12 दिनों तक क्षेत्र में मांस, मटन एवं मछली की दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाए। इसके अलावा पर्व के दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।
कुल 6 बिंदुओं में दिए गए इस ज्ञापन में श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है।
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



