ग्वालियर डिस्ट्रिक पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन


अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 रिपोर्ट
ज्योदित्य भईयू भदौरिया अध्यक्ष,रोहित सिंह सचिव साथ ही गजेन्द्र तिवारी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई हैं

गत दिवस जीवाजी क्लब ग्वालियर में ग्वालियर डिस्ट्रिक पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक चम्बल क्रीड़ा परिषद् के संस्थापक श्री शिववीर सिंह भदौरिया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे युवाओ के बीच अत्यधिक लोकप्रिय होते हुए खेल पॉवरलिफ्टिंग को शहर में वृहद स्तर पर युवाओ को जोड़ने साथ ही जिला-स्तरीय,संभाग-स्तरीय पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप कर खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की चर्चा हुई साथ ही मध्यप्रदेश पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष केआर तिवारी जी एवं सचिव दिनेश पालीवाल जी के निर्देशानुसार ग्वालियर डिस्ट्रिक पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन हुआ जिसमे चम्बल क्रीड़ा परिषद् के सचिव ज्योदित्य भईयू भदौरिया को अध्यक्ष, विनोद वर्मा और राजू तोमर को उपाध्यक्ष,राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टर रोहित सिंह को सचिव साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर गजेन्द्र तिवारी को मनोनीत किया गया हैं सह-सचिव ज्ञानसिंह लोधी जी को सदस्य के रूप में अमित कोटिया,कमल पटेल को नामित किया गया हैं! सभी मनोनीत अपने मनोनयन पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया हैं श्री श्याम सिंह चौहान,श्री गिर्राज सिंह गुर्जर,श्री बिक्कू राजावत,श्री कुलदीप यादव,श्री हरेन्द्र यादव जी,श्री सलमान पठान जी,श्री अजय राजपूत जी,श्री दीपराज सिंह,श्री नितिन यादव जीने नव-मनोनीत पदाधिकारियों के उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएँ!

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes