सिंधिया की फटकार के बाद सुधरी ग्वालियर शहर की सड़कों की हालात

. अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो रिपोर्ट.सिंधिया की फटकार के बाद सुधरी ग्वालियर शहर की सड़कों की हालात .सिंधिया की फटकार के बाद सुधरी ग्वालियर शहर की सड़कों की हालात . निगम द्वारा मिशन मोड पर किया जाएगा सड़कों को ठीक करने का कार्य, आगामी 30 दिवस की योजना तैयार  
ग्वालियर दिनांक 20 अगस्त 2025-  नगर निगम द्वारा इस वर्ष अतिवृष्टा के कारण जो मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है, उनके लिए अगामी 02 माह में पूरे शहर में सड़कों को संधारित करने हेतु कार्य योजना नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार तैयार की गई है। जिसमें निगम द्वारा मिशन मोड पर कार्य करते हुए शहर की सड़कों को ठीक किया जाएगा। जिससे आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।
नोडल अधिकारी पेंच वर्क श्री अमित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशन में वर्षा काल में जो मार्ग गारंटी पीरियड में है, उन्हें  01 माह में मरम्मत करने के निर्देश सभी ठेकेदारों एवं निगम अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में दिए गए हैं। जिसमें शहर की वर्तमान में 120 सडके गारंटी पीरियड में है, उसमें जो भी क्षतिग्रस्त है संबंधित ठेकेदार से मरम्मत आगामी 30 दिवस में कराया जावेगा।
इसके साथ ही निगमायुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा निगम के पेंच रिपेयर विभाग को निर्देशित किया गया है, कि मिशन मोड पर शहर की सड़कों को मरम्मत कराये जिसकी मोनिटरिंग अपर आयुक्त, सहायक यंत्री, उपयंत्री प्रतिदिन करेंगे एवं निगम का पेंच रिपेयर विभाग आगामी 10 दिवस में इन मुख्य मार्ग पर पेच वर्क करेगा जिसमे चिन्हित मुख्य मार्ग है। इस प्रकार हैं सिंधिया स्टैच्यू शान शौकत शिंदे की छावनी रामदास घाटी- पागलखाना तक,
सिंधिया स्टैच्यू से इंदरगंज गोलंबर तक दोनों तरफ, नया पडाव पुल एवं पुराना पड़ाव पुल के आस पास का एरिया, पुराना पड़ाव पुल से फूलबाग चौराहा तक, फूलबाग से गुरुद्वारे तक दोनो तरफ, आकाशवाणी से सूर्य नमस्कार चौराहा तक, लक्ष्मीबाई स्टेच्यू से चौपाटी तक।
नोडल अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि निगम द्वारा नवीन तकनीक से पेचवर्क हेतु टेण्डर आमंत्रित किया जा रहा है। जिसमें आधुनिक तरीके से सड़कों का मरम्मत कार्य कराया जायेगा। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा वर्षाकाल उपरान्त शहर के बहुत से मुख्य मार्ग जैसे-फालका बाजार दौलतगंज, ऊँट पुल, से राम मंदिर, कंपू ईदगाह से गुडा गुडी तिराहे तक, नया बाजार चौराहे से बाडा तक, एयरटेल ऑफिस वाली मुख्य मार्ग, बारादरी चौराहे से एम.एच चौराहा (सिंह पुर रोड) सूर्य मंदिर तक, आदर्श मिल रोड इत्यादि मुख्य मार्ग वर्षाकाल बाद ही निगम द्वारा शीघ्र सडक निर्माण प्रारम्भ करने हेतु सभी ठेकेदार को आयुक्त द्वारा बैठक में निर्देश प्रदान किये।
इसके साथ ही निगम द्वारा सीवर लाइन, वाटर लाईन कार्य से क्षतिग्रस्त सडकों के मरम्मत हेतु विधानसभा वार प्रकरण तैयार किये हैं। जिससे उन सभी ट्रैचों की मरम्मत आगामी 30 दिवस में कराये जाने की कार्य योजना है। साथ ही जलप्रदाय एवं सीवरेज संधारण शाखा द्वारा जिन मार्गो पर वाटर, सीवर लाईन डाली गई है, उन मार्गो पर संबंधित ठेकेदारों के माध्यम से रेस्टोरेशन अगामी 01 माह में करने के निर्देश आयुक्त द्वारा प्रदान किये गये कि आप उपरोक्त रेस्टोरेशन तत्काल प्रारम्भ करे जिससे शहर के आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके। साथ ही कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा अन्य विभागों की सडकों की मरम्मत हेतु निर्देश प्रदान किये है कि वह अपने विभाग की सभी सडकों पर संधारण कार्य शीघ्र करे।
इसके साथ ही शहर में अनेक प्रमुख सड़कें अन्य विभागों की हैं, जिसकी मरम्मत हेतु संबंधित विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिसमें लोक निर्माण विभाग की सड़के पडाव ब्रिज से गोला का मंदिर रेसकोर्स रोड, मानसिंह चौराहे से मुरार नदी तक गांधी रोड, मोटल तानसेन से राजमाता चौराहा तक, गेरू बंगला बारादरी से सिरोल चौराहा, कलेक्ट्रेट से अलापुर तक वाया जिला पंचायत, बालाजी गार्डन से अलकापुरी तक सिल्वर स्टेट के सामने, रामदास घाटी से कोटेश्वर मंदिर तक, गुढा नाका से चिरवाई नाका तक, बेटी बचाओ तिराहा से इमली नाका तक, सागरताल से एबी रोड, सागरताल से जलालपुर चौराहा, सागरताल से लधेडी तक, कोणार्क हॉस्पिटल से शब्द प्रताप आश्रम तक, चार शहर के नाके से मल्लगढा चौराहा तक, किशन बाग से बरागांव तक, मोती झील से नहर वाली रोड, मोती झील से कृष्णा नगर पहाडी तक, विक्की फैक्ट्री से एनएच 44 झांसी रोड, खुरैरी से बड़ागांव एनएच 44 तक, डीबी मॉल बस स्टेंड से आकाश वाणी तक, गोले का मंदिर से बिरला नगर पुल तक, पुरानी छावनी से हीरा नगर स्टोन पार्क सिकरोदा चौराहे से शीतला माता मंदिर तक एवं शिवपुरी हाईवे तक, विक्की फैक्टी से बेला की बावडी तक, रामदास घाटी से बहोडापुर चौराहा 6 नम्बर चौराहा से जडेरूआ एक साईट की लाइन, रेशमपुरा से टेहलरी तक, गोल पहाडिया चौराहा से गुप्तेश्वर मंदिर तराहा तक आदि सडकें लोक निर्माण विभाग की हैं। जिन पर लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं।

साथ ही सडकों की मरम्मत एवं पेंच रिपेयरिंग अन्य विभागों द्वारा भी कराये जा रहे हैं, शहर की विभिन्न सडकों पर प्रतिदिन डामरीकरण एवं मुरम द्वारा पेंच वर्क के कार्य कराये जा रहे हैं। जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो सके।
 इसके साथ ही शहर की विभिन्न जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा हो सके। इसके साथ ही शहर में अन्य सडकों पर प्रतिदिन डामरीकरण एवं मुरम द्वारा पेंच वर्क के कार्य कराये जा रहे हैं। विभागों की जो सडकें है उनको ठीक कराने के लिए संबंधित विभागों द्वारा भी कार्य कराये जा रहे हैं। सभी प्रमुख सड़कों को आवागमन के लिए वर्क एवं सड़क मरम्मत का कार्य लए सुविधाजनक एवं सुगम बनाने के लिए निरंतर पेंच डामरीकरण का कार्य किया जाना है। उन सड़कों को डाम्बर द्वारा एवं कच्ची एवं कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जिस सड़क पर निर्माणाधीन सड़कों पर मुरम गिट्टी डालकर पेंच वर्क का कार्य किया जा रहा है।
साथ ही स्मार्ट सिटी की सड़कें रेलवे स्टेशन से हजीरा तक, नाका चन्द्रबदनी से राजस्व भवन तक, विवेकानंद नीडम से एनएच 44 तक, महलगेट से माण्डरे की माता चौराहे तक, आमखो से कम्पू थाने तक, गेंडे वाली सड़क, जडेरूआ बांध से एनएच 44 तक आदि एवं एमपीआरडीसी की सड़कें गोला का मंदिर से भिण्ड रोड, गोला का मंदिर से पुरानी छावनी, आर्मी नाका से एनएच 44 खुरैरी तक आदि सड़कें एवं एनएच की सड़कें जिसमें पुरानी छावनी से बहोडापुर वाया मोतीझील, बहोडापुर से गोल पहाडिया तक, गोल पहाडिया से चौधरी ढाबा तक आदि सड़कें तथा आरईएस की सड़कें जिसमें ग्राम पिपरोली से ग्राम पुरासानी तक आदि सड़कें एवं मण्डी बोर्ड की सड़कें जिसमें आईटीआई कॉलेज चौराहा नारायण विहार से दीनारपुर मण्डी तक आदि सड़कें एवं कैन्टोमेंट बोर्ड की सड़कें जिसमें हुरावली से मोहनपुर तक, 6 नम्बर चौराहा से आर्मी नाका बडागांव, जडेरूआ तिराहा से गौशाला आर्मी एरिया बडागांव चौराहा तक आदि सड़कों पर भी संबंधित विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार मरम्मत के कार्य कराये जा रहे हैं।
सूचना क्र./1119/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes