Skip to main content

Aaj Tak24x7

दशम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में थीम *आयुर्वेद जन-जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए (आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लेनेट) के उपलक्ष्य में रन फॉर आयुर्वेद रैली का शुभारंभ किया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*दशम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में थीम *आयुर्वेद जन-जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए (आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लेनेट) के उपलक्ष्य में रन फॉर आयुर्वेद रैली का शुभारंभ किया गय*

*औरैया 23 सितम्बर 2025/*

जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में जिला प्रशासन व आयुष विभाग द्वारा दशम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में थीम *आयुर्वेद जन-जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए* (आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लेनेट) के उपलक्ष्य में रन फॉर आयुर्वेद रैली का शुभारंभ योग वैलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर पंचायत दिबियापुर से मा0 राघव मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिसमें आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए, आयुर्वेद अपनाना है जीवन स्वस्थ बनाना है। आयुर्वेद दिवस की यही पुकार, आयुर्वेद अपने सारा संसार। जैसे नारे लगाते हुए मॉर्निंग वॉकर्स एवं जन सामान्य को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया। रैली का समापन यथास्थान योग वैलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर पंचायत पर किया गया। तदुपरांत नगर पंचायत सभागार में आयुर्वेद दिवस की उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मोटापे के लिए आयुर्वेद, कैंसर के लिए आयुर्वेद व दिनचर्या ऋतुचार्य के अनुसार स्वास्थ्य कैसे रहा जाए इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई। राघव मिश्रा ने बताया बीते कुछ सालों में आयुर्वेद पद्धति से इलाज के प्रति लोगों का तेजी से रुझान बढ़ा है। एलोपैथिक दवाइयों के साइड इफेक्ट और महंगे इलाज के कारण अब आम मरीजों के साथ खास मरीज भी आयुर्वेद की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने बताया हमारे नगर पंचायत में भी आयुर्वेद की दवाइयाँ लोंगो को अब सहज उपलब्ध हो रही है l क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि धनतेरस के दिन आयुर्वेद दिवस मनाया जाता था जो शासन ने बदलकर 23 सितंबर को कर दिया गया क्योंकि यह दिन शरद विषुव के साथ मेल खाता है। एक ऐसा दिन जब दिन और रात लगभग बराबर होते हैं, यह प्रकृति में संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है तथा मन शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य के आयुर्वेदिक दर्शन की अनुरूप है। कार्यक्रम के संयोजक योग प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर में प्रातः सुबह 5:30 बजे प्रतिदिन निशुल्क योग कक्षा का संचालन किया जाता है जहां लोगों को योग व प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से जन सामान्य को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर स्वस्थ बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण कुमार ने किया। डॉ आरती शर्मा, डॉ मोना बाजपेई, डॉ पूनम पाल आदि चिकित्सा अधिकारियों ने भी संगोष्ठी में अपने विचार रखें। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी नोडल डॉ राजेश कटियार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव पांडे, प्रभारी जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमर गौतम, डॉ भव भूषण, डॉ पूनम शर्मा, डॉ नितिन, डॉ कल्पना गुप्ता, डॉ राकेश डॉ परवीन, योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा, योग सहायक उत्कर्ष सिंह, आलोक आदि समेत समस्त आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक स्टाफ् उपस्थित रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in