Skip to main content

Aaj Tak24x7

नम आंखों से दी बप्पा को विदाई ,गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे से गूंजा नगर

नम आंखों से दी बप्पा को विदाई ,गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे से गूंजा नग ….

नानपुर_

बीते 10 दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव का शनिवार को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ समापन हुआ। गणेश चतुर्थी के दिन घर-घर में गणेश जी की प्रतिमा को विधि विधान से पूजा अर्चना कर विराजमान किया गया था। वहीं 10 दिनों तक विधि विधान से पूजा आरती करके आज ढोल-नगाड़ों, के साथ नाचते गाते शोभायात्रा निकाली गई। सेजगांव नदी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दोपहर बाद से सेजगांव नदी के प्रतिमा विसर्जन करने वालों का तांता लगा रहा। गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तुम जल्दी आना… के जयकारे लगते रहे। ढोल-नगाड़े के साथ श्रद्धालुओं ने काफी श्रद्धा और उत्साह से प्रतिमा को जलधारा में प्रवाहित किया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए जमकर थिरके ।

ढोल नगाड़ों के साथ गणपति विसर्जन…

आज ‘गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ..’ के जयकारों से आज पूरा नानपुर क्षेत्र गूंज उठा। नगर में पूरे दिन गणेश महोत्सव की धूम मची रही। घर- घर में पधारे गए गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकालकर सेजगांव नदी व् आसपास के अन्य नदी में विसर्जित किया। कई भक्तों ने अपने घर विसर्जन कुंड में भरे गए नर्मदा के पवित्र जल मे विसर्जित किया

नानपुर क्षेत्र के आसपास में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

शुक्रवार को विसर्जन के पहले नानपुर के राजा पांडाल में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बताते चले कि नगर में इन 10 दिनों में बाप्पा की सुबह-शाम आरती आयोजन किया गया। वहीं सभी पांडालों में श्री गणेशा को कई प्रकार के व्यंजन प्रसादी व 56 भोग का आयोजन के साथ ही कार्यक्रम आयोजित किए। बच्चों ने मराठी ड्रेस और सिर पर टोपी पहने बप्पा को गोद में उठाते एक दूसरे रंग गुलाल लगाते बहुत खुश दिख रहे थे ।

विदाई के समय के चेहरों में छाई मायूसी के साथ नम आंखों से बाप्पा को किया विसर्जित। सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन विसर्जन स्थल पर मुस्तैद दिखी। पुलिस प्रशासन को सराहनीय सहयोग रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in