*स्वदेशी समान बेचे सभी दुकानदार*= *सांसद अनीता चौहान
नानपुर
आत्म निर्भर भारत के तहत क्षेत्रीय सांसद श्रीमति अनीता नागर सिंह चौहान ने नानपुर क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय व्यापारियों से उनकी दुकान पर जाकर स्वदेशी अपनाने ब स्वदेशी समान खरीदने बैचने का आग्रह किया। उनके साथ कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख दुकानों पर जाकर भारत सरकार द्वारा जी एस टी की दरों में आई कटौती का पर्चा देकर घटी दरों पर समान का व्यापार व्यवसाय करने का अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार आमजन को खाद्य सामग्री सहित अन्य उपयोग में आने वाली सामग्री सस्ती होने से राहत होगी। नवरात्रि व दीपावली त्यौहार पर स्वदेशी समान का उपयोग कर भारत को आत्मनिर्भर की बनाने में सहयोग प्रदान करे। विदेशी सामान का उपयोग नहीं करे। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से कहा कि मैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी का संदेश आप तक पहुंचाने आई हु। विदेशी सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी सामान का उपयोग कर भारत देश को मजबूती प्रदान करेगा। व्यापारी सफ़कत दाउदी ने सांसद महोदया से कृषि सामग्री सहित फर्टिलाइजर्स पर जीएसटी की दर को कम करवाने की बेटी की गई।इस अवसर पर स्थानीय सरपंच सकरी मौर्य, मंडल महामंत्री डिंपू राठौड़, पूर्व उपसरपंच जितेंद्र प्रसाद वाणी, राठौड़ समाज अध्यक्ष राजेश राठौड़, भाजपा नेता मनीष माली, जयदीप राठौड़, मुकेश वाणी, सज्जन मौर्य, मेहबूब पठान, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व राठौड़ धर्मशाला में कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद श्रीमति अनीता नागर सिंह चौहान को पूपशपत गुच्छ भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया।



