मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी महाराज बाड़ा क्षेत्र के बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों व उपभोक्ताओं को बताए फायदे।

मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी महाराज बाड़ा क्षेत्र के बाजारों में भ्रमण कर व्यापारियों व उपभोक्ताओं को बताए फायदे।अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ग्वालियर ब्यूरो चीफ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आमजन और व्यापारियों के हित में किए गए जीएसटी संशोधनों की जानकारी देने के लिए प्रदेश के सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह बुधवार शाम महाराज बाड़ा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने दुकान -दुकान पर जाकर दुकानदारों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें जीएसटी में दी गई छूट के बारे में बताया। दुकानदारों ने जीएसटी में किए गए संशोधनों पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर एवं श्री अनिल सांखला सहित अन्य क्षेत्रीय पार्षद गण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उनके साथ थे।

मंत्री श्री कुशवाह ने दौलतगंज , दही मंडी, टोपी बाजार और सराफा सहित अन्य बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से चर्चा कर नए प्रावधानों से होने वाले लाभ समझाए।

व्यवसायियों के साथ-साथ श्री कुशवाह ने खरीदारी करने आए शहरवासियों को भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा दी गई जीएसटी छूट से आम उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर बचत होगी।#GSTBachatUtsav #NextGenGST CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh J.P.Nadda Dr Mohan Yadav Hemant Khandelwal Amit Shah Dr. Mahendra Singh BJP Madhya Pradesh Jyotiraditya M Scindia हितानन्द शर्मा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in