मालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण स्थित मां दुर्गा की स्थापित प्रतीमा को नवरात्री के तीसरे दि

मां दुर्गा की चंद्रघंटा स्वरूप का बड़े विधी विधान से पूजन अर्चन किया गया।
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
विन्ढमगंज सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी अंर्तगत ग्राम पंचायत हरनाकछार मलिया नदी तट पर स्थित मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर सज उठा नवरात्री के रंग में वहीं नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा की चंद्रघंटा स्वरूप को पंडित जी द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चाहरण के साथ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। जिसमे नवरात्री के प्रथम दिन से ही श्रद्धालु माताएं बहनें और नन्हीं कन्याओं के साथ श्रद्धालु भक्तों ने मां दुर्गा स्वरूप मां चंद्रघंटा देवी को अपना श्रद्धा भाव को समर्पित किया। जहां मालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण स्थित मां दुर्गा मन्दिर, हनुमान मंदिर, सूर्य मंदिर, और राधा कृष्ण मंदिर की भव्यता और पवित्रता वाकई अद्धुत है। इन मंदिरों का संगम धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। जो इस नवरात्रि मालेश्वर महादेव मंदिर परिसर साज सज्जा से जगमगा रहे हैं। बिजली की आकर्षण लाइट, दीपों की जगमगाहट और फूलों की सजावट से मां दुर्गा की शोभा बढ़ा रही है। रात्रि में भजन कीर्तन संग रामायण सीरियल का आनंद भक्त गण बड़ी उत्सुकता से लुफ्त उठा रहे हैं। यह आयोजन मंदिर की भव्यता और नवरात्रि के पावन अवसर को रोचक बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं।



