Skip to main content

Aaj Tak24x7

एक गांव की कहानी खोजी खबर*, 40 वर्ष बीत जाने के बाद भी बाग नगर के आदिवासी परिवारों को आम मार्ग के साथ ही मूलभूत सुविधाओं से वंचित

*एक गांव की कहानी खोजी खबर*, 40 वर्ष बीत जाने के बाद भी बाग नगर के आदिवासी परिवारों को आम मार्ग के साथ ही मूलभूत सुविधाओं से वंचि । मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा जिले की पुनासा तहसील के अंतर्गत तीर्थ धाम ओंकारेश्वर के नजदीक बिलोरा बुजुर्ग पंचायत के अंतर्गत बा ग नगर क्षेत्र में लगभग 40 से अधिक आदिवासी परिवार 40 वर्षों से निवास करते हुए आ रहे हैं आदिवासी परिवारों का आरोप है कि हम जिस बाग में घर में रहते हैं वहां पर शासन प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का हमें आराम से ही लाभ नहीं मिल पा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि पथरीले धूल भर कीचड़ मार्गो से होकर हमें 12 महीने आवा जाहि करना पड़ती है वर्षा काल में तो गर्भवती महिलाएं बुजुर्ग गंभीर दिमाग मरीज सहित शिक्षा विद्यालय भवन आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अनेक आदिवासी महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत की योजनाओं का भी समय पर लाभ नहीं मिल पाता जबकि हम यहां पर 35/ 40 वर्षों से निवास करते हुए आ रहे हैं हमारे पास वोटर आईडी आधार कार्ड समग्र आईडी के साथ ही हम मतदान प्रक्रिया में भी भाग लेते हैं इसके बावजूद शासन प्रशासन के द्वारा हम गरीब आदिवासी परिवार को जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है पीने के पानी मोहल्ले में सड़क प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है सुविधाओं से वंचित परिवारों ने शासन प्रशासन से शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण किए जाने का प्रार्थना पत्र हस्ताक्षर युक्त प्रेषित किया है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in