महाविद्यालय में श्रमदान दिवस पर स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*महाविद्यालय में श्रमदान दिवस पर स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन

औरैया। तिलक महाविद्यालय औरैया में श्रमदान दिवस के अवसर पर “एक दिन – एक घंटा – एक साथ” ध्येय वाक्य के साथ एन सी सी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम एन सी सी निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार 5/4 एन सी सी कंपनी द्वारा आयोजित किया गया।

महाविद्यालय परिसर में कैडेट्स ने श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुँचाया। अभियान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रवि कुमार, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल सहित कई शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ.) अंशुल दुबे ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल बीमारियों से बचाव में सहायक है बल्कि मानसिक विकास और राष्ट्र की वैश्विक छवि को सुदृढ़ बनाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

महाविद्यालय परिवार ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाकर समाज में इसके महत्व को और अधिक बढ़ाएंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in