Skip to main content

Aaj Tak24x7

इलाज कराकर लौट रहीं मां-बेटी सड़क हादसे में घायल।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। इलाज कराकर घर लौट रही मां-बेटी शनिवार को झारखंड के बिलासपुर क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गईं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी रामा देवी (44) पत्नी उदय प्रसाद अपनी पुत्री मीरा देवी (21) पत्नी आशीष यादव निवासी बराईदाढ़ मल्देवा, दुद्धी तथा पुत्र के साथ दुद्धी से इलाज कराकर मोटरसाइकिल से घर कदवा लौट रही थीं। रास्ते में बिलासपुर (झारखंड) के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बाइक पर सवार रामा देवी और उनकी पुत्री मीरा देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
हादसे में मीरा देवी के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं, जबकि रामा देवी के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें लगीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी साधन से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रामा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7