शारदीय नवरात्र पर्व एवं अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था चाक-चौबंद बनाये रखने के लिए पैदल मार्च निकाला

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 27 सितम्बर 2025- जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शारदीय नवरात्र पर्व एवं अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था चाक-चौबंद बनाये रखने के लिए कस्बा खानपुर तथा नगर स्थित जेसीज चौराहा से सत्ती तालाब, संजय गेट होते हुए सुभाष चौराहा तक पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला और आमजन से अपील की, कि शांति कानून व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें यदि किसी के द्वारा कानून व्यवस्था बिगड़ने को लेकर किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया/भड़काने का कोई प्रयास किया जा रहा है तो तत्काल अवगत कराये जिससे उसके विरुद्ध कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि सब लोग आपस में मिलजुल कर एक दूसरे के त्योहारों को मनाये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार, थानाध्यक्ष सहित संबंधित पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in